25 जिलों में हो रही वोटिंग
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 25 जिलों में 189 निकायों के 6 नगर निगम (लखनऊ, अलीगढ़ , इलाहाबाद, वाराणसी, गाजियाबाद और मथुरा ) और 51 नगर पालिका और 132 नगर पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जिन 25 जिलों में मतदान हो रहा है, वे जिले हैं- लखनऊ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, ललितपुर, बांदा, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, बलिया, वाराणसी, भदोही।