24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव ने BJP की गिनाईं कई नाकामियां, कहा- अब भाजपा लोगों के दिल-दिमाग से भी उतर जाएगी

Akhilesh Yadav Statement: अखिलेश यादव ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पार्टी अपने समर्थकों का भरोसा खो रही है और युवाओं, लोकतंत्र तथा कई अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा को घेरते हुए तीखा हमला बोला।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ankit Sai

Jul 24, 2026

Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav: नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने एक एक्स पोस्ट में BJP और उसके समर्थकों को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि अब लोग भाजपा को लेकर पहले जैसे उत्साहित नहीं हैं और पार्टी समर्थकों में भी नाराजगी बढ़ रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अब लोगों के दिल-दिमाग से उतर जाएगी। उन्होंने युवाओं, लोकतंत्र, महंगाई, रोजगार और कई अन्य मुद्दों का जिक्र करते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

BJP के समर्थक 'भाजपाई' कहने पर चिढ़ जाते है- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि एक तरफ तो भाजपा और उनके संगी-साथी अपने लोगों को प्रोटेस्टर्स के बीच भेजकर युवाओं को गलत साबित करने में लगे हैं, दूसरी तरफ जब उन्हें भाजपाई कहा जाता है तो वो चिढ़ जाते हैं। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके समर्थक युवाओं के आंदोलनों को गलत साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कई समर्थक भी पार्टी के फैसलों को लेकर सवाल उठाने लगे हैं।

अखिलेश यादव ने BJP की गिनाईं कई नाकामियां

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अब अपने समर्थकों के दिल-दिमाग से भी उतर जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की कई कथित घटनाओं और फैसलों से उसके समर्थक भी शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं।

  • अयोध्या में 'चढ़ावा-चंदा-दान चोरी' का आरोप
  • दिल्ली में बच्चियों पर बेदर्दी से प्रहार का आरोप
  • देशभर में युवाओं पर हिंसक कार्रवाई का आरोप
  • मुंबई में आंदोलनकारियों को ड्रग्स के झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप
  • लखनऊ अग्निकांड में मृतक बच्चे की मां के साथ मुख्यमंत्री के कथित दुर्व्यवहार का आरोप

सार्वजनिक जगहों पर जाने से बच रहे

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के समर्थक अब जनता में BJP के प्रति नाराजगी को देखते हुए सार्वजनिक जगहों पर जाने से बच रहे हैं। उन्होंने लिखा कि भाजपा के पेड एंड अनपेड समर्थक भी अब पार्टी के बचाव में आगे नहीं आ रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के कट्टर समर्थकों ने पिछले 10-12 सालों में पार्टी का बचाव किया, लेकिन अब वे भी भाजपा की नीतियों और फैसलों से निराश हैं।

लोकतंत्र और रोजगार के मुद्दे पर हमला

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र, सरकारी संस्थाओं, महंगाई, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी, भर्ती प्रक्रिया में देरी और रोजगार के अवसरों की कमी जैसे मुद्दों से युवाओं में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विपक्ष पर कार्रवाई, बुलडोजर और एनकाउंटर जैसे मामलों में गलत तरीके अपनाए।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग