
सपा अपनी नई नीति के साथ लोकसभा चुनाव में
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कारण भाजपा में खलबली मची है। दलितों, पिछड़ों, के हक छीने जा रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है।
भाजपा की कुनीतियों का पर्दाफाश
समाजवादी पार्टी का भरोसा संगठन और कार्यकर्ताओं पर है। इन हालात में हमें जनता के साथ रहना है। सेक्टर, बूथ की रणनीति पर अभी से मजबूती से काम करना है। भाजपा की कुनीतियों का पर्दाफाश करना है। संविधान तथा लोकतंत्र को बचाना है।
सपा अपनी नई नीति के साथ लोकसभा चुनाव में
अखिलेश यादव ने समाजवादी सरकार और समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रचार में तेजी लाने और अनुशासन तथा संगठित होकर काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में षड्यंत्र की राजनीति बनाने में जुटी है। वह सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने की साजिशें करती आई है।
अखिलेश यादव बोले भाजपा के छह साल बर्बाद
सन् 2022 के विधानसभा चुनाव इसीलिए समाजवादी पार्टी के हाथ से निकल गया। छह साल के भाजपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश बर्बाद हो गया है। सभी मोर्चों पर भाजपा सरकार विफल साबित हुई है। आरक्षण को भाजपा सरकार खत्म करना चाहती है। निजीकरण को इसीलिए बढ़ावा दिया जा रहा है। सामाजिक न्याय को लागू करने के लिए जातीय जनगणना कराया जाना जरूरी है। कहा कि वे अपना ऐसा व्यवहार रखें कि किसी को शिकायत न हो। सभी का व्यवहार शिष्टाचार युक्त होना चाहिए। परस्पर सम्मान और विश्वास से समाजवादी पार्टी का ग्राफ जनता के बीच ऊंचा उठेगा।
भाजपा सोशल मीडिया का दुरुपयोग
पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा की कुदृष्टि उत्तर प्रदेश पर है। भाजपा समाजवादी पार्टी के समर्थकों के वोट काटने की योजना बना रही है। भाजपा सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रही है। वह कोई न कोई साजिश करती रहती है। किसान परेशान है। गेहूं की खरीद फर्जी हुई है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदाताओं के नाम कटने से बचाना है।
जिलाध्यक्षों ने कहा कि उन्हें डराया और धमकाया गया
कुछ जिलाध्यक्षों ने बताया कि भाजपा ने समाजवादी पार्टी के समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने से बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई और मतदान के समय भी सत्ता के बल पर लोगों को डराया धमकाया गया।
Published on:
30 May 2023 02:29 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
