6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस हॉट सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव! इस फैसले से सबको चौंकाया

UP Lok Sabha 2024 News: सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को टिकट देकर सबको चौंका दिया। अब चर्चा है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इस लोकसभा सीट (Kannauj Seat) से चुनाव लड़ेंगे।  

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aniket Gupta

Mar 17, 2024

up_lok_sabha_2024_news_today.png

UP Lok Sabha 2024 News

UP Lok Sabha 2024 News: चुनाव आयोग ने बीते दिन आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया। उसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं, तमाम पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। सपा ने अपनी 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। जबकि, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कहां से चुनाव लड़ेंगे वह अभी तक साफ नहीं हो सका है।

अब तक यह कयास लगाए जा रहें थे कि अखिलेश यादव आजमगढ़ (Azamgarh Seat) से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, यहां से धर्मेंद्र यादव को टिकट देकर सपा ने सबको चौंका दिया और यह साफ कर दिया कि अखिलेश की तैयारी दूसरी है। सूत्रों के अनुसार, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कन्नौज लोकसभा सीट (Kannauj Seat) से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, अब तक अखिलेश यादव या सपा की ओर से कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: नेता हों या कार्यकर्ता जान लें चुनाव आयोग की ये 10 बड़ी बातें, नहीं तो पड़ सकता है पछताना

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'इस बार घोषित हुई लोक सभा चुनावों की तिथियों और सात चरणों का देश की जनता और हम सब मिलकर विशेष हर्षोल्लास के साथ अभूतपूर्व स्वागत करते हैं क्योंकि ये सात चरण दरअसल दुख, दर्द और दमन का प्रतीक बन चुकी भाजपा सरकार की सात चरणों में हो रही विदाई की क्रोनोलॉजी है।