19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो बार विधायक रहे इस बड़े सपा नेता का हुआ निधन, पार्टी में शोक की लहर, अखिलेश यादव ने कहा यह

पूर्व विधायक के निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Mar 02, 2019

akhilesh

akhilesh

लखनऊ. पूर्व विधायक के निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के निघासन विधानसभा क्षेत्र के दो बार विधायक रह चुके 67 वर्षीय कृष्णगोपाल पटेल का लंबी बीमारी के चलते देहांत हो गया। लखनऊ के चरक हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर से समाजवादी पार्टी में हड़कंप मच गया। सपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताया, वहीं सभी राजनीतिक दलों, समाजसेवी संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर सपा द्वारा जारी बयान में कृष्णगोपाल पटेल के देहांत पर शोक संदेश जारी किया गया।

ये भी पढ़ें- इन शस्त्र लाइसेंस धारियों पर होगी बड़ी कार्रवाई, चुनाव आयोग की सख्ती के बाद आया बहुत बड़ा आदेश

यहां हुआ अंतिम संस्कार, यह लोग रहे उपस्थित-

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी, निघासन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कृष्णगोपाल पटेल के निधन पर शोक प्रकट करते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उनका अन्तिम संस्कार शनिवार को उनके फार्म हाउस (आलू फार्म देवकली रोड लखीमपुर खीरी) में हुआ, जहां समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सांसद रवि प्रकाश वर्मा, बाल कुमार पटेल पूर्व सांसद, नागेन्द्र प्रताप सिंह पटेल सांसद, एस.पी. सिंह पूर्व एम.एल.सी. व धनंजय उपाध्याय ने अपनी उपस्थित दर्ज की।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग