2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आलमबाग बस टर्मिनल पर अखिलेश यादव ने कहा – इसे देख जनता याद करेगी हमें

खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार को इसको लेकर हमला बोला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 12 Jun 2018, 9:13 PM IST

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ. सीएम योगी द्वारा आज पीपीपी मॉडल पर निर्मित अत्याधुनिक आलमबाग बस टर्मिनल का लोकार्पण किया गया जिसको लेकर सूबे के सभी लोग बेहद उत्साहित है। विश्वस्तरीय सुवाधिओं से लैस इस बस टर्मिनल पर करीब 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्चा आया है। बस स्टेशन का लुक पूरी तरह से एयरपोर्ट की तरह का है। इस टर्मिनल पर मॉल के साथ करीब 6 मल्टी स्क्रीन सिनेमा हॉल और 125 कमरों का बजट होटल इसकी खासियत है हैं। वहीं इसके लेकर अब सियासित भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी द्वारा इस भव्य प्रोजेक्ट को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार को इसको लेकर हमला बोला है। वहीं अन्य नेताओं ने सरकार द्वारा किए गए लोकार्पण को 'राम राम जपना पराया काम अपना' की श्रेणी में डाला है।

अखिलेश यादव ने बस टर्मिनल की तस्वीरों का साझा करते हुए प्रदेश को जनता का समाजावदी की याद दिलाने की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, "समाजवादी सरकार में निर्मित भव्य, हाईटेक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विश्व स्तरीय आलमबाग बस अड्डे की समस्त लखनऊवासियों व इसका निर्माण करने वाली शालीमार कंपनी को भी ‘अच्छे काम’ के लिए बधाई। यहां से सफर पर निकलने पर जो मुस्कान आएगी, वो जनता को समाजवादी-सरकार के काम याद दिलायेगी।"

सुनिल सिंह यादव ने कहा ये-

वहीं सपा नेता सुनिल सिंह यादव ने भी सीएम योगी पर हमला बोलते हुए लिखा, "#राम_राम_जपना_पराया_काम_अपना #योगीजी अखिलेश जी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स के फीतों पे अपने नाम की कैंची चला रहे हैं! जनता समझ चुकी है न मोदी के पास कुछ अपना है ना योगी के पास! आलमबाग बस अड्डा लखनऊ की जनता को सप्रेम भेंट! #कामबोलताहै"

इनके अलवा सपा नेता अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कामों का फ़ीता काट रही है।
आलमबाग बस स्टेशन समाजवादी सरकार में निर्मित एक अत्याधुनिक सोच है।