
महंगाई पर बोले अखिलेश, कहा इससे किसान सबसे ज्यादा प्रभावितष इसलिए करते हैं आत्महत्या
लखनऊ. वर्तमान समय में महंगाई देश की बड़ी समस्याओं में से एक है। चीजों के दाम बढ़ने के साथ ही आमजन की परेशानी भी महंगाई को लेकर बढ़ रही है। नोटबंदी हो या जीएसटी, इन चीजों ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है। महंगाई पर पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि ये भाजपा की विफल नीतियों का असर है कि देश संकटग्रस्त हो गया है।
गेंहू और गन्ना किसानों को धोखा
अखिलेश ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है, तबसे कृषि अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। भाजपा ने गेंहू और गन्ना किसानों को धोखा दिया है। साथ ही कोई खरीद केंद्र भी नहीं खोला गया है, जिससे किसानों की समस्या और बढ़ रही है। इसलिए बिचैलिये और आढ़्तियों के हाथों किसान लुटने को मजबूर हैं।
किसान सबसे ज्यादा कर्जदार
अखिलेश ने कहा कि घरेलू गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ गए हैं। बिजली की दरों में भी इजाफा हुआ है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से मालभाड़ा भी बढ़ता है। इन सबसे किसान ज्यादा कर्जदार होता है, जिससे तंग आकर आखिर में वे आत्यहत्या कर लेता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास लोगों को गुमराह करने के अलावा और कोई काम नहीं है।
Updated on:
11 Nov 2018 07:44 pm
Published on:
11 Nov 2018 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
