15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘यश भारती’ के बंद किए जाने पर अखिलेश यादव का आया बड़ा बयान, कही यह बात

समाजवादी पार्टी द्वारा शुरू किए गए 'यश भारती' पुरस्कार को पूर्व की बसपा सरकार के बाद अब भाजपा सरकार द्वारा बंद किए जाने पर सपा में नाराजगी है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Feb 14, 2020

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

लखनऊ. समाजवादी पार्टी द्वारा शुरू किए गए 'यश भारती' पुरस्कार को पूर्व की बसपा सरकार के बाद अब भाजपा सरकार द्वारा बंद किए जाने पर सपा में नाराजगी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद इस मामले पर बयान दिया है और इसे सरकार का नया कारनामा करार दिया है। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की शुरू की गई यश भारती पुरस्कार को योगी सरकार ने बंद कर दिया। इसकी जगह प्रदेश का नाम रोशन करने वाले कलाकारों को अब ‘राज्य स्तरीय सांस्कृतिक पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बढ़ी हुई पुरस्कार राशि दी जाएगी। नए नाम से दिए जाने वाले योगी सरकार के पुरस्कार में कुछ नए क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा और यश भारती में शामिल कुछ क्षेत्रों को इस पुरस्कार के दायरे से बाहर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- मौैसम ने ली खतरनाक करवट, अचानक आए कोहरे से हुई कई की मौत, सीएम योगी ने जताई चिंता

अखिलेश ने कहा यह-

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिका कि ‘नाम-बदलू’ सरकार का एक और नया कारनामा। कोई इन्हें समझाए कि ‘यश भारती’ का नाम बदलने से कुछ नहीं होगा क्योंकि आपकी दृष्टि संस्कृति जैसे वृहद विषय को समझने के लिए अति संकीर्ण है। आवश्यकता उसे विस्तृत करके सबको समाहित करने की है।