
Yogi
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने हाल ही एक रैली में 2019 चुनाव को अपना आखिरी चुनाव कहकर जनता से उन्हें वोट देने की अपील की थी। साफ तौर पर वे शायद अगल चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन यदि वो चुनाव जीतते है और गठबंधन की बड़ी जीत होती है, तो क्या वे पीएम पद के दावेदार होंगे? इस पर से अखिलेश यादव ने पर्दा उठा दिया है।
अखिलेश ने कहा यह-
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसको लेकर न तो ना कहा और ना ही हां कहा है, लेकिन साफ तौर पर उन्होंने बड़े संकेत दे दिए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि हमारा गठबंधन भारत को नया प्रधानमंत्री देना चाहता है। जब अंतिम नतीजे सामने आ जाएंगे, तब पार्टी प्रधानमंत्री पद के बारे में तय करेगी। पिता मुलायम सिंह यादव की पीएम पद के दावेदारी पर अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छा होगा यदि नेताजी को यह सम्मान मिलता है, लेकिन मुझे लगता है, वह संभवतः प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं।
अखिलेश यादव चाहते हैं यह-
सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि वे लोकसभा में सपा सांसदों की संख्या बढ़ाना चाहते हैं और उन लोगों में शुमार होना चाहते हैं, जो देश का नया प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि केंद्र की अगली सरकार के गठन में यूपी का योगदान हो।
Published on:
02 May 2019 09:12 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
