29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश ने भाजपा सरकार को घेरा, बोले- यूपी के लोग स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं

Akhilesh Yadav Press Conference: आज अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने बीजेपी के खिलाफ नया नारा देते हुए कहा कि भाजपा हटाओ एमएसपी की कानूनी गारंटी पाओ। भाजपा हटाओ नौकरी पाओ।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aniket Gupta

Mar 09, 2024

akhilesh_yadav_press_conference.png

Akhilesh Yadav Press Conference

Akhilesh Yadav Press Conference: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज यानी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं, गृह मंत्रालय को जल्द से जल्द उसका संज्ञान लेना चाहिए। प्रदेश में आए-दिन महिला उत्पीड़न के मामले सामने आते रहते हैं। वर्तमान समय में प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल स्थिति में है। उन्होंने आगे कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लोकतंत्र बचाने का, संविधान बचाने का और अपना सम्मान बचाने का चुनाव है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने यूपी के लिए PAC और चुनाव समिति का किया गठन, अजय राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उन्होंने आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी की जनता ने 2014 में भाजपा का स्वागत की थी और अब 2024 में उनकी विदाई करेगी। उत्तर प्रदेश की जनता स्वागत अच्छा करती है तो विदाई भी अच्छी तरीके से करना जानती है। बीजेपी पीडीए (PDA) की बढ़ती ताकत देखकर घबरा गई है। इस बार के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में उनकी विदाई निश्चित है। अखिलेश यादव ने बीजेपी के खिलाफ नया नारा देते हुए कहा कि भाजपा हटाओ एमएसपी की कानूनी गारंटी पाओ। भाजपा हटाओ नौकरी पाओ।