लखनऊ

अखिलेश ने कसा तंज, बोले-कांग्रेस के रास्ते पर है भाजपा, एक दिन जमीन पर आ जाएगी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को गुजरात का दौरा किया। अहमदाबाद में सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

2 min read
Mar 11, 2023

गुजरात दौरे पर पहुंचे अखिलेश ने कहा कि गुजरात की धरती ने हमेशा शांति का संदेश दिया है। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जन्म लिया। यह भगवान कृष्ण की भी नगरी है। भगवान कृष्ण ने आखिरी सांस गुजरात में ली थी। यह रिश्ता यहां का और उत्तर प्रदेश वालों का है। महात्मा गांधी ने सत्य अहिंसा का नारा दिया, लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश और उत्तर प्रदेश में आयी है, वो सत्य का रास्ता भूल चुकी है।

सत्य अहिंसा का रास्ता भूल चुकी है भाजपा सरकार
सत्य और अहिंसा का रास्ता बुलडोजर ने ले लिया है। विपक्षी नेताओं पर ईडी और सीबीआई की छापेमारी पर तंज कसते हुए कहा "छापेमारी की परंपरा कांग्रेस ने शुरू की थी, लेकिन अब भाजपा उसी रास्ते पर चल रही है। अगर कांग्रेस आज ज़मीन पर पहुंच गई है तो कल भाजपा भी ज़मीन पर पहुंचेगी।"

कांग्रेस के रास्ते पर चल रही भाजपा
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी और इन्कम टैक्स ने लालू प्रसाद यादव के घर पर छापा मारा और तेजस्वी के घर पर छापा मारा। आप गुनगान नहीं करोगे तो आपके यहां भी छापा पड़ेगा। सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट सब सरकार के इशारे पर चल रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि भाजपा भी कांग्रेस के रास्ते पर है। कांग्रेस ने भी समय समय पर बहुत सारे नेता के यहां छापे पड़ते थे और उसी रास्ते पर भाजपा भी है। भाजपा ने कोई नया काम नहीं किया है।

टॉप-100 की सूची मांगी थी, 10 की ही दे दें
अतीक अहमद पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा "अतीक अहमद भी गुजरात की जेल में बंद है। अखिलेश ने आगे कहा, "हमने उत्तर प्रदेश में टॉप 100 अपराधियों की सूची सरकार से मांगी थी, टॉप 100 तो छोड़िए वो टॉप 10 की ही सूची दे दें। कम से कम यूपी की जनता जान ले कि टॉप 10 माफिया कौन हैं।" उमेश पाल हत्याकांड पर कहा, "उमेश पाल किस पार्टी के सदस्य थे, ये बता दें उसके बाद मैं जवाब दूंगा।"

Updated on:
11 Mar 2023 09:29 pm
Published on:
11 Mar 2023 09:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर