
Abhinandan Akhilesh
लखनऊ. आखिरकार देश के सपूत विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की पाकिस्तान से वापसी हो गई है। पूरा देश उनके सकुशल भारत लौटने की कामना कर रहा था। दोपहर में ही पाकिस्तान आर्मी वाघा बॉर्डर पर उन्हें हिंदुस्तान को सौंपने वाली थी, लेकिन इंतजार बढ़ा और आखिरकार देर शाम अभिनंदन ने देश की जमीन पर वापस कदम रखा। वाघा बॉर्डर पर उनका जोरदार स्वागत हुए। उनके आममन के बाद जहां देश में खुशी की लहर है, तो वहीं राजनीतिक गलियारों से भी उन्हें सलामी दी जा रही है। इन्हीं में एक समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया ट्विटर पर उन्हें सलाम किया। उन्होंने लिखा - "विंग कमांडर अभिनंदन आप को दिल से सलाम। सारे देश को आप पर गर्व है।"
अभिनंदन ने जो हिम्मत और हौंसला दिखाया है वह अभिनंदनीय है-
वहीं जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के बाहर भी अपना पराक्रम दिखा रहा हैं। वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। देश की मजबूती और सुरक्षा के लिए वह बलिदान कर रहा है। देश के वीर जांबाज पाइलट विंग कमांडर अभिनंदन के सकुशल और सही सलामत लौटना हमारे लिए प्रसन्नता और गर्व की बात है। उन्होंने जो हिम्मत और हौसला दिखाया है वह अभिनंदनीय है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है।
भाजपा ने राजनीतिक मर्यादाओं का ध्यान नहीं रखा-
इस दौरान वह भाजपा पर हमला करने से नहीं चूके और कहा कि विडम्बना है कि आज जब पूरा देश राजनीति से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में सरकार के साथ खड़ा है, भाजपा को अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ साधने में संकोच नहीं है। भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से सम्पर्क का रिकार्ड बनाने और अपनी चुनावी सभाएं करने में व्यस्त है। विपक्षी नेताओं ने लगातार सेना के शौर्य का सम्मान करते हुए सरकार से हालात का राजनीतिकरण न करने की अपील की है। लेकिन भाजपा ने राजनीतिक मर्यादाओं का ध्यान नहीं रखा हैं। वह राष्ट्रीय सुरक्षा को भी जनसम्पर्क और वोट की नज़र से देख रही है। यह लोकतांत्रिक भावना के प्रतिकूल है।
Published on:
01 Mar 2019 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
