26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश का तंज- उपचुनाव के नतीजे भूल गई सरकार, भारत बंद पर दिया बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखे शब्दबाण छोड़े, सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के भारत बंद पर कसा तंज...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 10 Sep 2018, 1:20 PM IST

Akhilesh yadav

अखिलेश का तंज- उपचुनाव के नतीजे भूल गई सरकार, भारत बंद पर दिया बड़ा बयान

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखे शब्दबाण छोड़े, वहीं सत्तारूढ़ दल को लोकसभा उपचुनावों के परिणामों की याद भी दिलाई। उन्होंने कहा कि सूबे की योगी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। लगता है कि बीजेपी सरकार हाल ही में संपन्न हुए गोरखपुर, फूलपुर और कैराना लोकसभा उपचुनाव के नतीजे भूल गई है। सोमवार को सपा प्रमुख ने लोकभवन में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद ये बातें कहीं।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार घमंड में चूर है। आज जब विपक्षी दलों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ 'भारत बंद' का आह्वान किया तो सरकार ने कई स्थानों पर डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ा दिये। रुपये की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। ऐसे में अब सरकार यह नहीं कह सकती कि मुद्दा स्फीति से विकास आएगा।

शिक्षक भर्ती बडा घोटाला है : अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक भर्तियों में बड़े पैमाने पर घोटाला और नौजवानों के साथ धोखा हुआ है। नौकरियों को लेकर योगी सरकार छल-कपट कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव तक पेपर आउट कराना, भर्तियों को रद्द करना ही भाजपा की रणनीति है। सरकार सूबे के नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

सीएम योगी बोले- भगवान विपक्ष को सद्बुद्धि दे
राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया। गौरतलब है कि आज उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय गोविंद बल्लभ पंत की 131वीं जयंती है। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के भारत बंद पर सीएम योगी ने निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास नीति, नेतृत्व व आगामी कार्यों के लिए कोई रणनीति नहीं है। इसलिए वो भारत बंद जैसे नकारात्मक तरीकों को अपना रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, इससे विपक्ष निराश है। भगवान उनको सद्बुद्धि दे।