2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश का योगी को सुझाव, ऐसे कर सकते हैं सरकारी बंगलों का गौरवपूर्ण उपयोग

राज्यपाल राम नाईक की सद्बुद्धि के लिये समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, कही बड़ी बात...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 14 Jun 2018, 4:36 PM IST

sarkari bungalow case

अखिलेश का योगी को सुझाव, ऐसे कर सकते हैं सरकारी बंगलों का गौरवपूर्ण उपयोग

लखनऊ. पूर्व मुख्यमंत्रियों के खाली किये सरकारी बंगलों के इस्तेमाल पर अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने योगी सरकार को सुझाव देते हुए बताया कि कैसे इन बंगलों का गौरवपूर्ण उपयोग हो सकेगा। सपा प्रमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'भूतपूर्व मुख्यमंत्रियों के आवासों को माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तियों का आवास बनाकर, सरकार को इन आवासों का गौरवपूर्ण उपयोग करना चाहिए।

पिछले कुछ दिनों से यूपी की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगले छाये हुए हैं। खासकर अखिलेश यादव के बंगले में तोड़फोड़ का मामला सुर्खियों में है। राज्यपाल राम नाईक ने भी मामले हस्तक्षेप करते हुए बंगले में तोड़फोड़ पर तीखी प्रतिक्रिया दी। साथ ही योगी सरकार को पत्र लिखकर मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य संपत्ति इन बंगलों का रख-रखाव जनता के पैसे से करता है, ऐसे में बंगलों में तोड़फोड़ करना गलत है।

अखिलेश बोले- खुद बनवाया बंगला, सरकार बोली- हिसाब दें
अखिलेश यादव ने तोड़फोड़ की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। मैंने कोई तोड़फोड़ नहीं की है। मेरा जो सामान था मैं वो ले गया। फिर अगर राज्य संपत्ति विभाग को लगता है कि मैंने तोड़फोड़ की है तो राज्य संपत्ति विभाग नोटिस दे। अखिलेश ने कहा कि मैंने अपने पैसे बंगले का डेकोरेशन करवाया था। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व प्रवक्ता डॉ. सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को इनकम टैक्स विभाग को बतायें कि वह बंगले के लिये वह करोड़ों रुपये कहां से लाये?

राज्यपाल को सद्बुद्धि के लिये सपाइयों ने मांगी दुआ
भाजपाई बंगले में तोड़फोड़ को शर्मनाक कह रहे हैं, वहीं सपाई अपने नेता अखिलेश यादव के समर्थन में हैं। संभल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते किया और राज्यपाल राम नाईक पर जमकर निशाना साधा। संभल के सपा जिलाध्यक्ष फिरोज अली खान के नेतृत्व में सपाइयों प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल की सद्बुद्धि के लिये दुआ मांगी। प्रदर्शन कर रहे सपाइयों का कहना था कि राज्यपाल का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। इसलिये हम दुआ करते हैं कि जल्द ही उनका दिमागी संतुलन सही हो।