18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव ने ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के लिए बीजेपी सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कहा- तुरंत रद हों कृषि कानून

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि अब जो हालात बने हैं, उनके लिए भाजपा ही कसूरवार है। भाजपा अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए कृषि-कानून तुरंत रद्द करे।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Jan 27, 2021

Akhilesh yadav

Akhilesh yadav

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते ही कृषि कानूनों को रद करने की मांग की। बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करते कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जिस प्रकार किसानों को निरंतर उपेक्षित, अपमानित व आरोपित किया है, उसने किसानों के रोष को आक्रोश में बदलने में निर्णायक भूमिका निभायी है। अब जो हालात बने हैं, उनके लिए भाजपा ही कसूरवार है। भाजपा अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए कृषि-कानून तुरंत रद्द करे।

26 जनवरी को किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ट्रैक्टर रैली का आह्वान किया था। गणतंत्र दिवस पर कई जिलों सपाइयों ट्रैक्टर रैली निकाली भी, लेकिन कई जगह सपाइयों और पुलिस में नोंकझोंक भी हुई।

यह भी पढ़ें : सपा की ट्रैक्टर रैली में बोले रामगोपाल यादव- 10 नामचीन लोगों के हित में काम कर रही मोदी सरकार