11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव ने परिवार संग लखनऊ मेट्रो में किया सफर, लोगों को किया आमंत्रित

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को मेट्रो रेड राइन ट्रेन में परिवार संग सफर किया।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Mar 10, 2019

Akhilesh family

Akhilesh family

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को मेट्रो रेड राइन ट्रेन में परिवार संग सफर किया। इस दौरान उन्होंने सभी को कहा कि लखनऊ मेट्रो आपकी सेवा में हाजिर है। रविवार को अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल, बच्चों, सपा नेता आजम खां व उनके बेटे के अलावा वरिष्ठ नेता अहमद हसन समेत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुंशी पुलिया से हजरतगंज तक का मेट्रो से सफर किया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की। उन्होंने कहा कि विकास कनेक्शन द्वारा संचालित होता है, सभी को व्यापार करने की अनुमति देता है, सुरक्षा का माहौल बनाता है।

ये भी पढ़ें- यूपी की 80 लोकसभा सीटों का चुनाव सात चरणों में, जानिए वोटिंग की तारीखें, पहले-दूसरे चरण में 8-8 सीटों पर डलेंगे वोट

लखनऊ विश्वविद्यालय में बेहतर पढ़ाई की व्यवस्था को लेकर उन्होंने ट्वीट किया कि लखनऊ विश्वविद्यालय को 21वीं सदी की जरूरतों को ध्यान में रखना चाहिए। विश्व स्तर की शिक्षा प्रदान करनी चाहिए जो सभी को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाए। वहीं उन्होंने कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बुनियादी भौतिकी सीखने की ज़रूरत है, जैसे जो ऊपर जाता है, उसे नीचे आना चाहिए।

अखिलेश यादव ने किया आमंत्रित-

अखिलेश यादव ने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग हमें विभाजित करने का प्रयास कैसे करते हैं। भारत एकजुट है - हमारे प्रेम और भाईचारे की भावना को हराया नहीं जा सकता है। लखनऊ के दिल हजरतगंज में, मैं आपको बेहतर देश के लिए हमारे देश को बदलने के लिए एक यात्रा पर शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं।