6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल में प्राकृतिक आपदाः अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ लिया ये बड़ा फैसला, ट्वीट कर कही ये बात

अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ लिया ये बड़ा फैसला
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Aug 19, 2018

akhilesh yadav

केरल में प्राकृतिक आपदाः अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ लिया ये बड़ा फैसला, ट्वीट कर कही ये बात

लखनऊ. अब तक की सबसे बड़ी बाढ़ अौर भूस्खलन का सामना कर रहे केरल की स्थिति दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। इसके तहत उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को केरल में बारिश व बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने केरल में जरूरतमंदों की मदद के लिए व्यक्तिगत दान की भी बात कही।

अखिलेश यादव वे किया ये ट्वीट

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि- मेरा दिल केरल के लोगों के पास चला जाता है। मेरी पत्नी और मैंने केरल में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए व्यक्तिगत दान करने का फैसला किया है। यदि आप भी उनकी मदद कर सकते हैं, तो अपना योगदान अवश्य दें। उन लोगों को याद रखें जो खो गए थे और केरलवासियों के लिए प्रार्थना करें जो लड़ना जारी रखें हैं।

यह भी पढ़ें- बीमारियों से लड़ते- लड़ते एेसे हो गए थे अटल जी, पहचानना भी हो गया था मुश्किल, सामने आई उनकी पहली तस्वीर

सीएम योगी ने 15 करोड़ का किया ऐलान

बता दें कि योगी सरकार ने पीड़ितों के लिए 15 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है. सरकार की तरफ से कहा गया है कि आर्थिक मदद के लिए अलावा राहत सामग्री भी अलग से भेजी जाएगी। 15 करोड़ की राशि योगी सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से देगी

सौकड़ों लोगों की हो चुकी है मौत

बता दें, केरल में बाढ़ की वजह से अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। जानकारों के मुताबिक, केरल पिछले एक शताब्दी में सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। बाढ़ की वजह से कोच्चि एयरपोर्ट से सारी उड़ानें 26 अगस्त तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बस, ट्रेन और मेट्रो सेवाओं भी बंद हैं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग