3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ballot Wapsi के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, लोगों से कर दी बड़ी अपील

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Ballot Wapsi के मुद्दे पर किया ट्वीट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 27 Mar 2018, 1:23 PM IST

Akhilesh Yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग उठाकर ईवीएम बनाम बैलेट का मुद्दा गरमा दिया है। इससे पहले भी अखिलेश यादव ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करते रहे हैं। मंगलवार को सपा सुप्रीमो ने एक ट्वीट कर सनसनी मचा दी।

अखिलेश यादव ने हैशटैग BallotWapsi ट्वीट करते हुए कहा कि देश में आज राजनीतिक लाभ के लिए टेक्नालॉजी का खुलकर दुरुपयोग हो रहा है। बैलेट पेपर की जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर की वापसी 'स्वच्छ राजनीतिक और जनता में चुनावी-प्रक्रिया में विश्वास की पुनर्बहाली के लिए समय की सबसे पहली मांग है। उन्होंने कहा कि 'टेक्नलॉजिक्ली लिटरेट' शिक्षित समाज को आगे आकर चुनावी प्रक्रिया में टेक्नालॉजी का विरोध करना चाहिए।

अखिलेश बोले- बैलेट से होता चुनाव तो उपचुनाव में होती बड़ी जीत
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में जीत के बाद अखिलेश यादव जहां जनता का धन्यवाद किया था, वहीं ईवीएम पर बड़ा बयान दिया था। उपचुनाव में जीत के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि अगर इन दोनों सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव होता तो सपा प्रत्याशियों के जीत का अंतर और बड़ा होता है। अखिलेश यादव के अलावा बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई विपक्षी दल ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधते रहे हैं।

कानून-व्यवस्था पर अखिलेश यादव को घेरा
अखिलेश यादव ट्वीटर पर खासे सक्रिय रहते हैं। उत्तर प्रदेश की हर छोटी बड़ी घटना पर ट्वीट के जरिये वो अपनी बात रखते हैं। सोमवार को अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा था। औरैया की घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि चंडीगढ़ हो या औरैया, देश-प्रदेश में हर जगह सत्ताधारी नारी सम्मान से छेड़छाड़ कर रहे हैं और जो उनके ख़िलाफ़ शिकायत करते हैं तो उन गरीब-कमजोर और दलित लोगों की हत्या भी हो रही है। इन लोगों को सत्तापक्ष के लोगों को अभयदान मिला हुआ है।