3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकुंभ में आमंत्रण को लेकर बिफरे अखिलेश यादव, ब्रजेश पाठक ने कहा-आकर करें संगम स्नान  

Akhilesh Yadav on Mahakumbh: महाकुंभ में आमंत्रण को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। सीएम योगी ने बीते दिनों देश के गणमान्य लोगों को महाकुंभ के लिए आमंत्रित किया। आइये बताते हैं अखिलेश यादव ने क्या कहा ?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 29 Dec 2024, 4:47 PM IST

Mahakumbh

Mahakumbh

Akhilesh Yadav on Mahakumbh: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी के महाकुंभ के आमंत्रण को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि महाकुंभ को लेकर आमंत्रण की क्या आवश्यकता है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आप भी आइये और संगम में स्नान करिये। आपका भी स्वागत है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा ? 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुंभ का सवाल तो है ही। तैयारी का भी सवाल है। कुंभ में निमंत्रण नहीं दिया जाता है। कुंभ में अपने आप लोग आते हैं। आस्था से आते हैं। हालांकि किसी के बारे में मैं कुछ कहना नहीं चाहता हूं। जो हमलोगों ने अपने धर्म के बारे में सीखा, समझा और पढ़ा वो यही है ऐसे आयोजनों में लोग स्वयं आते हैं। जो वहां करोड़ो लोग आएंगे क्या उन्हें निमंत्रण दिया गया है। वो अपने आप आते हैं। इस समय सरकार अलग तरह की है आप हमसे बेहतर जानते हैं।

ब्रजेश पाठक ने दिया जवाब 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया को मैं बताना चाहता हूं कि आज उत्तर प्रदेश राज्य की आधारभूत संरचना विश्व स्तर पर बनकर तैयार हो रही है। आज आधारभूत संरचना के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य तेजी के साथ राष्ट्र के पैमाने पर आगे बढ़ रहा है। 

ब्रजेश पाठक का पलटवार 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि महाकुंभ में मैं पूरी दुनिया में मौजूद सनातन धर्म को मानने वाले लोगों का हृदय से स्वागत करता हूं। आप(अखिलेश यादव) भी आएं, पुण्य प्राप्त करें और अपने पापों को धोएं।

जनता सपा को माफ नहीं करेगी 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य में आपको अपना शासन काल भी याद आता होगा। उत्तर प्रदेश की जनता कभी भी समाजवादी पार्टी को माफ नहीं करेगी। आप समय-समय पर EVM पर सवाल उठाते हैं। आप खुद ही सोचिए कि जब आप(विपक्ष) हारते हैं तो EVM खराब है और जीतते हैं तो EVM ठीक है? 

क्या है पूरा मामला 

महाकुंभ 2025 को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री देश के सभी गणमान्य लोगों को महाकुंभ में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। ब्रजेश पाठक और संजय निषाद ने महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित मंत्रिमंडल और महाराष्ट्रवासियों को महाकुंभ के लिए आमंत्रित किया।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत पुरे महाराष्ट्र को ब्रजेश पाठक ने किया आमंत्रित

सीएम योगी ने भी दिया आमंत्रण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सभा में बीजेपी के नेता जेपी नड्डा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश