अखिलेश-मुलायम ने बंगले खाली किये, लेकिन अभी नहीं छोड़ा कब्जा!
राज्य संपत्ति विभाग की नोटिस के बाद राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह, अखिलेश यादव, मायावती और मुलायम सिंह यादव अपना सरकारी आवास खाली कर चुके हैं। एनडी तिवारी की पत्नी उज्ज्वला ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए एक साल का नोटिस मांगा है। भले ही अब तक पांच उपमुख्यमंत्रियों ने अपने बंगले खाली कर दिये हैं, लेकिन राज्य संपत्ति विभाग को अभी तक तीन बंगलों पर ही अधिकृत तौर पर कब्जा मिला है। अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने अभी कागजों में कब्जा नहीं दिया है। राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी तक राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह और मायावती के बंगलों का ही अधिकारिक तौर पर कब्जा मिला है।