2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव और बेटी Corona पॉज़िटिव

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रह चुकी डिम्पल यादव और उनकी बेटी टीना की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। ऐसे में एहतियातन उन्हें आइसोलेशन में भेजा गया है। जबकि अखिलेश यादव को भी सतर्क रहने को कहा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Dec 22, 2021

dimple Yadav as Azamgarh Loksabha Candidate

dimple Yadav as Azamgarh Loksabha Candidate

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और बेटी टीना कोरोना पॉज़िटिव पाई गई हैं। एक प्राइवेट लैब आरएमएल पैथालोजी की जांच रिपोर्ट में दोनों के पॉज़िटिव होने के पुष्टि हुई है। जिसके बाद से ही उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। ऐसे में अखिलेश यादव को भी बहुत संभलकर एहतियात करते हुए रैलियों में शामिल होने को कहा गया है।

कोरोना की दूसरी लहर में भी हो चुकी थीं पॉज़िटिव
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव इसके पहले भी कोरोना की दूसरी लहर में पॉज़िटिव हो गई थीं। जिसके बाद 3 महीने तक उन्हें एहतियात के बाद वो ठीक हो पाई थीं।

यूपी में हाई अलर्ट पर हैं प्रशासन
यूपी में लगभग सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चीफ़ सेक्रेटरी आरके तिवारी की ओर से सभी को ऐसे निर्देश जारी किए जा चुके हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ रही है। वहीं कुछ जिलों में जिका वाइरस को लेकर भी प्रशासन अलर्ट है। साथ ही ओमिक्रोन के लिए भी नए डिश निर्देश जारी किए गए हैं।


सरकार के दावों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में हुई 01 लाख 84 हजार 494 सैम्पल की जांच में कुल 21 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि में 14 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 216 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 633 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। प्रदेश में 18 करोड़ 88 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण और 09 करोड़ 12 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर है।

Story Loader