
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बंगाल के सीएम ममता बनर्जी
शनिवार से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। इस बैठक में पार्टी के सभी शीर्ष नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि बैठक में सपा, बीजेपी के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करेगी। इस दौरान वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे।
माना जा रहा है कि ममता और अखिलेश की मुलाकात कोई शिष्टाचार मुलाकात नहीं होगी। संभावना है कि दोनों अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एक गैर-कांग्रेसी मंच पर लाया जा सके।
लालू यादव से मिले थे अखिलेश यादव
अखिलेश यादव इस समय राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं। अखिलेश अन्य राज्यों का दौरा करके बीजेपी के खिलाफ विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली में राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव से घर जाकर मुलाकात की। इससे पहले बुधवार को सपा सांसद डिंपल यादव ने लालू के घर पहुंचकर मुलाकात की थी। इसके बाद से ही सियासी अटकलों का बाजार गर्म है। इस मुलाकात को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
गांधी परिवार के साथ जाने से बच रहे हैं अखिलेश यादव
सपा कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करने को बच रही है। इसके पीछे भी वजह है क्यों कि सपा को कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का एक कड़वा अनुभव रहा है। सपा को लगता है कि यह उसके लिए महंगा साबित हुआ है। कांग्रेस पार्टी इस समय बेहद कमजोर नजर आ रही है। 2019 में कांग्रेस को यूपी में 80 लोकसभा सीटों में से रायबरेली की एकमात्र सीट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद पिछले साल 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सिर्फ दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।
2024 लोकसभा चुनाव में सपा अमेठी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। अभी तक यह रहा है कि दोनों के बीच गठबंधन खत्म करने के बाद भी सपा गांधी परिवार के सदस्यों के खिलाफ अपने उम्मीदवार नहीं उतारती आई है। सपा अमेठी और रायबरेली से दूर रही है।
देश में चल रही है थर्ड फ्रंट बनाने की तैयारी
देश के विपक्षी दलों में कांग्रेस से इतर थर्ड फ्रंट बनाए जाने की सुगबुगाहट है। अखिलेश कांग्रेस के साथ जाने से बच रहे हैं। हाल ही में जब कांग्रेस की तरफ से अखिलेश यादव को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल के लिए निमंत्रण मिला था तब उन्होंने दूर से ही धन्यवाद कर दिया। वहीं पिछले कुछ समय से देखें तो समाजवादी पार्टी की तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से रिश्ते ज्यादा मजबूत नजर आते हैं। यूपी विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी सपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने भी यूपी आई थीं।
नवीन पटनायक से मिलने जाएंगी ममता
वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को बच रही है। ममता बीजेपी को टक्कर देने के लिए अन्य राज्यों के नेताओं से मिलकर थर्ड फ्रंट बनाने की बात कर रही है। शुक्रवार को अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगी। इसके बाद 21 मार्च को वह उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने जाएंगी।
Updated on:
17 Mar 2023 05:12 pm
Published on:
17 Mar 2023 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
