
अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ताधारी न भूलें हमारे देश में किसान ही प्रथम है और प्राथमिक भी...
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। गुरुवार को 'नहीं चाहिए भाजपा' हैशटैग से ट्वीट करते हुए सपा प्रमुख ने कहा, 'अमीरों के चारण बनकर, जो बैठे हैं दरबारों में। झूठ फैलाने निकले वो गांव, गली, चौपालों में।' इससे पहले भारत एक और ट्वीट में अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि 'भारत एक कृषि प्रधान' देश है। अहंकारी भारतीय जनता पार्टी याद रखे, यहां 'प्रधान' शब्द तक 'कृषि' के बाद आता है। सत्ताधारी न भूलें हमारे देश में किसान ही प्रथम है और प्राथमिक भी। किसान अपना हक लेकर रहेंगे! इससे पहले कन्नौज में होने वाली किसान यात्रा से पहले ही अखिलेश यादव को पुलिस ने लखनऊ में धारा-144 के उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया था।
Updated on:
13 Dec 2020 05:00 pm
Published on:
13 Dec 2020 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
