
अक्षरा सिंह अरविंद अकेला कल्लू
पत्रिका न्यूज नेटवर्क, लखनऊ. भोजपुरी के सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और भोजपुरी फिल्मों की स्टार अक्षरा सिंह की फिल्म शुभ घड़ी आयो रे का गाना 'दिल दूंगी किसी एक को’ यू ट्यूब पर रिलीज होते ही छा गया। लोग जमकर इस गाने को देख रहे हैं। एक ही दिन में इस गीत ने करीब डेढ़ लाख व्यूज बटोर लिये हैं। गाना टीम फिल्म्स भेजपुरी नाम के यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसे पहले इसी फिल्म का एक और गाना 'दोकान लेजा फिरी में’ भी आा था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह की जोड़ी इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में काफी चर्चा में है। 'शुभ घड़ी आयो’ फिल्म रिलीज के बाद दोनों की जोड़ी ने तहलका मचा रखा है। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों ने खूब पसंद की है। इस फिल्म के गाने भी बेहद पसंद किये गए हैं। अरविंद अकेला कल्लू जहां अपने एक के बाद एक हिट भोजपुी गीतों के वजह से तो वहीं अक्षरा सिंह बिग बाॅस में इंट्री को लेकर खासी चर्चा में हैं।
8 अगस्त को यू ट्यूब चैनल ‘टीम फिल्म्स भोजपुरी’ पर रिलीज हुआ अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह की फिल्म 'शुभ घड़ी आयो’ का ’दिल दूंगी किसी एक को’ गीत अरविंद अकेला कल्लू और खुशबू तिवारी ने गाया है। गीत लिखा है राज यादव ने, म्यूजिक ओम झा और इस साँग को डायरेक्ट किया है चंदन उपाध्याय ने।
Published on:
09 Aug 2021 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
