6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Independence Day पर लखनऊ में अक्षय कुमार की Gold movie मचा रही धमाल, सारे शो हुए हाउसफुल

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुआ मल्टी स्टारर Gold Movie राजधानी लखनऊ में भी धमाल मचा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 15 Aug 2018, 6:06 PM IST

Gold movie

Gold movie

लखनऊ. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई मल्टी स्टारर gold Movie राजधानी लखनऊ में भी धमाल मचा रही है। बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार, टीवी अभिनेत्री मौनी राय जैसे कालाकारों से सजी फिल्म गोल्ड को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लखनऊ में वेव, पीवीआर, आई-नोक्स, फन सिनेमास समेत सभी सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग कर ली गई है। रिलीज से एक दिन पहले ही लखनऊ में फिल्म की 50 प्रतिशत तक की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी। फिल्म के प्रति लोगों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिनेमा घरों के बाहर आज हाउसफुल का बोर्ड लगा लिया गया है।

कैसी लग रही लोगों को फिल्म-

फिल्म को लोगों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। सहारागंज के पीवीआर सिनेमा से फिल्म देखकर निकले आकाश बताते हैं कि फिल्म को एक पीरियड फिल्म की तरह ट्रीट किया गया है, जिसमें पुराने समय की गाड़ियां, फैशन, हेयर स्टाइल इन सब पर अच्छा काम किया गया है ताकि फिल्म को आजादी के पहले का लुक दिया जा सके। फिल्म के आखिरी 15 मिनट आपके रोंगटे खड़े कर देंगे और आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

क्या है कहानी-

रीमा कागती के निर्देशन में बनी फिल्म गोल्ड आज़ादी के पहले ब्रिटिश इंडिया के राज्य में खेलने वाली हॉकी टीम की और उसके मैनेजर की कहानी को दर्शाती है। मैनेजर का नाम तपन दास है और यह किरदार फिल्म में अक्षय कुमार निभा रहे हैं। उनका सपना है कि किसी दिन वो स्वतंत्र भारत की टीम के लिए ओलंपिक खेलेंगे और जब यह मौका आता है तो किस तरह की मुश्किलें उनके सामने आती हैं, वह किस तरह उन मुश्किलों से निपटते हैं और अपना सपना पूरा करते हैं, गोल्ड फिल्म इसी ताने-बाने से बुनी गई है।

फिल्म को समीक्षकों से भी मिला thumps up-

फिल्म समीक्षकों ने Gold की खूब तारीफ की है। तरन आदर्श, अनुपमा चोपड़ा जैैसे जाने-माने फिल्म समीक्षकों ने फिल्म की काफी अच्छी रेटिंग दी है। जिससे उम्मीद लगाई जा रही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाएगी।

gold movie box office पर मचाएगी धमाल-

किसी फिल्म को अगर पहले दिन बंपर ओपनिंग मिल जाए, तो आगे के दिनों के लिए उसके लिए रास्ता साफ हो जाता है। Gold को 15 अगस्त की छुट्टी होने का बड़ा फायदा मिलता दिख रहा है और उम्मीद लगाई जा रही है कि पहली दिन की कमाई 35-40 करोड़ होगी। वहीं शुक्रवार को दो दिन पहले फिल्म रिलीज हुई है, तो इसे 5 दिन का लंबा वीकेंड मिल जाएगा जिससे कमाई काफी ज्यादा हो सकती है। अगले तीन से चार दिनों में फिल्म Gold 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।