
द हाई कोर्ट लॉयर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कप्तान बने शिवमणि त्रिपाठी, कपिल गुप्ता उपकप्तान
हिमाचल प्रदेश में आयोजित आगामी ऑल इंडिया लायर्स टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2023 में द हाईकोर्ट लायर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन लखनऊ की टीम भी भाग लेगी। द हाईकोर्ट लायर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन लखनऊ का संचालन अवध बार एसोसिएशन के सम्मानित सदस्यों द्वारा किया जाता है। इस टूर्नामेंट के लिए चयनित टीम का कप्तान शिवमणि त्रिपाठी और उपकप्तान कपिल गुप्ता को बनाया गया है।
चयनित टीम की घोषणा लखनऊ हाईकोर्ट के महामना सभागार (अवध बार) में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस एआर मसूदी एवं विशिष्ट अतिथिगण जस्टिस राजेश सिंह चौहान, जस्टिस सौरभ लवानिया,जस्टिस करुणेश पंवार, जस्टिस मनीष कुमार एवं जस्टिस ओम प्रकाश शुक्ला ने की।
समारोह की अध्यक्षता अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मणि त्रिपाठी ने की। समारोह का संचालन अवध बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज मिश्रा ने किया।अवध बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुदेशिया व द हाईकोर्ट लायर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय भसीन (सीनियर एडवोकेट) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
बताते चले कि ऑल इंडिया लायर्स टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2023 का आयोजन हिमाचल प्रदेश के उना में आगामी 23 से 28 अक्टूबर 2023 तक होगा। इस टूर्नामेंट के लिए चयनित द हाईकोर्ट लायर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन लखनऊ की टीम 22 अक्टूबर को लखनऊ से रवाना होगी। टूर्नामेंट में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट्स की टीम के साथ 11 अन्य राज्यों के हाईकोर्ट के एडवोकेट्स की टीमें भाग लेंगी। इससे पहले साल 2021 में लखनऊ हाईकोर्ट ने आल इंडिया लायर्स टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया था जिसमें लखनऊ हाईकोर्ट की टीम उपविजेता रही थी।
द हाईकोर्ट लायर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन लखनऊ की चयनित टीम
शिवमणि त्रिपाठी (कप्तान), कपिल गुप्ता (उपकप्तान), आदिल अब्बास (विकेटकीपर), कुमार हर्ष (विकेटकीपर), विवेक पाण्डेय, शैलेंद्र पाठक, नावेद अली, प्रतुल प्रताप सिंह, माधव चतुर्वेदी, अभिषेक सिंह, सुशांत भट्ट, शक्ति वर्मा, प्रवीन चंद्रा, ऋषभ पाण्डेय, राघवेंद्र सिंह, मुख्य टीम कोच : अजय सिंह, कोच : अजय कमल, टीम मैनेजर : अवनींद्र सिंह परिहार, टीम लीडर : कैफी अब्बास।
Published on:
20 Oct 2023 07:54 am

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
