
लखनऊ. यूपी में संगठन को मजबूत करने के लिए अब कांग्रेस डॉक्टर, इंजीनियर, मैनेजर आदि विभिन्न प्रोफेशनल्स को पार्टी से जोड़ेगी। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर लखनऊ में प्रोफेशनल्स संग वर्कशॉप करेंगे। बीते दिनों कांग्रेस ने बीते साल ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की लॉन्चिंग की थी। इसके राषट्रीय अध्यक्ष शशि थरूर हैं। वहीं यूपी में इसकी अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ़ अमीता सिंह हैं।
13 मई को है कार्यक्रम
13 मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शशि थरूर बताएंगे कि राजनीति में उन्हें क्यों आना चाहिए और इससे देश-प्रदेश को क्या लाभ होगा। डॉ़ अमीता सिंह सिंह ने बताया कि राजनीति में पढ़े-लिखे तबके की भूमिका क्या हो सकती है और वह कैसे देश निर्माण में राजनीतिक तौर पर मदद दे सकते हैं, इसके लिए यह आयोजन किया जा रहा है। पहली बार शशि थरूर इसके लिए लखनऊ आ रहे हैं। वह प्रदेश के प्रोफेशनल्स के साथ संवाद करेंगे। वह उदाहरणों के साथ यह बताएंगे कि कैसे देश की राजनीति को कोसने के बजाए इसमें सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।
हर प्रोफेशन के लोग जुड़ेंगे
AIPC का उद्देश्य हर प्रोपेशन के लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर लाना है। डॉ. अमीता सिंह ने बताया कि रविवार के आयोजन में हर तरह के प्रफेशनल्स मौजूद होंगे। इसमें डॉक्टर से लेकर वकील, प्रफेसर से लेकर रिसर्च स्कॉलर तक शामिल होंगे। आयोजन में कम से कम तीन रिसर्च पेपर भी जारी होंगे। इसे प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने तैयार किया है। जानकारी के मुताबिक ईवीएम से होने वाले चुनाव, चिकनकारी को वैश्विक स्तर पर ले जाने का तरीका और बनारसी साड़ियों के कारोबार में सरकार की पॉलिसी के संबंध में यह रिसर्च पेपर होंगे।
इसी से तैयार होगा घोषणा पत्र
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की योजना है कि इन रिसर्च को कांग्रेस अपनी योजना या चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा बना सकती है।देश की पॉलिसी लोगों पर थोपे जाने की जगह पॉलिसी कैसे लोगों के सुझाव से बनाई जा सकती है, इस मंशा से प्रफेशनल्स कांग्रेस की स्थापना हुई है। प्रफेशनल्स को राजनीति में योगदान के बारे में बताया जाएगा।
Published on:
11 May 2018 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
