
School closed
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। लगातार तापमान में इजाफा हो रहा, वहीं आने वाले दिनों में भी राहत के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं। इसी के देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डां. अमरकांत सिंह ने लखनऊ के सभी स्कूलों को 30 जून तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डीएम के आदेश के बाद भीषण गर्मी को देखते हुए लखनऊ में 30 जून तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। इसमें बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत सभी विद्यालय व ICSE और CBSE के सभी विद्यालयों को भी आदेश दिया गया है। इसी के साथ ही आदेश का उलंघन करने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई है।
आज का तापमान 40 के पाल-
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अधिकांश जिलों में शनिवार सुबह तेज धूप निकलने से गर्मी व उमस में बढ़ोत्तरी देखी गई। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि लोगों को अभी गर्मी और चिलचिलती धूप से निजात मिलने की संभावना कम ही है। वहीं लखनऊ समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बारिश होने का अनुमान नहीं है। अगले सप्ताह के अंत तक गर्मी का प्रकोप यूं ही जारी रहेगा। आज शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, तो वहीं अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Published on:
23 Jun 2018 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
