लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बारिश और बढ़ती ठंड के चलते यूपी में कई जिलों के जिलाधिकारियों ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को सावधानी बरतने की बात कही है। साथ ही जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ कई वरिष्ठ अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये हैं। Patrika Uttar Pradesh Bulletin में देखें प्रदेश भर की अन्य और बड़ी खबरें।