बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या 550 पहुंच गई है। राजधानी लखनऊ के केजीएमयू द्वारा जारी नए आंकड़े के मुताबिक 47 नए मरीजों में कोविड-19 (COVID-19) की पुष्टि हुई है। इनमें से आगरा में 30, लखनऊ और फिरोजाबाद में चार-चार और बुलंदशहर से दो हैं। इन आंकड़ों के बाद राज्य के 41 जिलों में फैले संक्रमण से मरीजों की संख्या 550 हो गई है। सूबे में अभी तक 46 लोग रिकवर हुए हैं जबकि पांच लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है।