26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Up assembly election 2022: भाजपा सांसद ने सपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट, वीडियो हुआ वायरल

Up assembly election 2022: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य बीते दिनों फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव पहुंची। बीजेपी सांसद पर सपा प्रत्याशी व पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के पक्ष में प्रचार करने का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने शोर भी मचाया। बताया जा रहा है कि भीड़ बढ़ते देख संघमित्रा वहां से चली गई।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Feb 28, 2022

BJP

BJP File Photo

Up assembly election 2022: विधानसभा चुनाव 2022 की शुरुआत में बड़ी संख्या में नेताओं ने दलबदल किया। वहीं, अब ताजा मामला देखने को मिला है जहां पर भारतीय जनता पार्टी से सांसद ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे हैं। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंची महिला भारतीय जनता पार्टी सांसद के कारनामे को देखते हुए जनता ने शोर मचाया जिसके बाद बीजेपी सांसद को वहां से निकलना पड़ा। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ‌

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाएं आरोप

Up assembly election 2022: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य बीते दिनों फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव पहुंची। बीजेपी सांसद पर सपा प्रत्याशी व पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के पक्ष में प्रचार करने का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने शोर भी मचाया। बताया जा रहा है कि भीड़ बढ़ते देख संघमित्रा वहां से चली गई।

संघमित्रा मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की हैं बेटीं

संघमित्रा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात 8:45 बजे व पिता के समर्थन में फाजिलनगर क्षेत्र में प्रचार करने पहुंची। भाजपा सांसद संघमित्रा द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांगने की बात क्षेत्र के भाजपा नेताओं तक पहुंची, जिसके बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। भाजपा के कार्यकर्ताओं को मौके पर देखकर बीजेपी सांसद संघमित्रा वहां से वापस चली गई। इस संबंध में जानकारी देने के लिए संघमित्रा फोन नंबर पर फोन किया गया लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका। ‌बीेते दिनों संघमित्रा के पिता स्वामी प्रसाद मौर्या भाजपा छोड़ कर सपा में सामिल हुए थे।