2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमर सिंह ने फिर साधा मुलायम परिवार पर निशाना, संपत्ति को लेकर दिया बड़ा बयान

अमर सिंह का बीजेपी प्रेम और सपा से बैर जारी है। उन्होंने संपत्ति के बहाने मुलायम परिवार पर फिर निशाना साधा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 7 May 2018, 12:34 PM IST

mulayam

लखनऊ. अमर सिंह का बीजेपी प्रेम और सपा से बैर जारी है। उन्होंने संपत्ति के बहाने मुलायम परिवार पर फिर निशाना साधा है।
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव परिवार में हर किसी के पास बेशुमार दौलत है जबकि, पीएम मोदी का परिवार फक्कड़ है। अगर 2019 लोकसभा चुनाव में वे हार भी जाते हैं तो कोई भी सरकार उनका कुछ नहीं कर सकती है।

संपत्ति के बहाने साधा निशाना

यही नहीं अमर सिंह बोले कि कांग्रेस के लिए मोदी को चुनौती देना बेहद कठिन है। मुलायम सिंह के परिवारवालों को लेकर अमर सिंह ने कहा कि उनके पास बड़े-बड़े काम हैं। आर्थिक और सामाजिक तौर पर वे हमलोगों से काफी आगे हैं। हम लोग उनके पांव के नाखून भी नहीं है। उनके परिवार में तो हर शख्स के पास अकूत धन है।

पीएम मोदी हैं ऊर्जावान


अमर सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास तो कुछ भी नहीं है. बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनसे उर्जा मिलती है। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है और जांच बिठाती है तो नरेंद्र मोदी के पास से क्या मिलेगा? उनके भाई की कबाड़ की दुकान है, एक भाई क्लर्क है, मां एक छोटे से घर में रहती हैं. किसी के पास कुछ भी नहीं है. लेकिन, मुलायम सिंह यादव के परिवार के पास इतनी दौलत कहां से आई? उनके आय के क्या स्रोत हैं? अगर, इन मामलों की जांच की जाए तो सबकुछ सामने आ जाएगा।

'डर के कारण एक हुए अखिलेश और मायावती'


सपा- बसपा के गठबंधन को लेकर अमर सिंह ने कहा कि जब पार्टी के भीतर चाचा और भतीजे के बीच मतभेद चल रहा है तो गठबंधन क्या चल पाएगा। अखिलेश और मायावती के रिश्ते को लेकर उन्होंने कहा कि एक समय था जब बसपा प्रमुख ने मुलायम सिंह यादव के साथ अभद्र व्यवहार किया था लेकिन, पीएम नरेंद्र मोदी के डर से आज अखिलेश यादव मायावती के गोद में जाकर बैठे हुए हैं। उन्होंने इस गठबंधन को स्वार्थ का गठबंधन कहा जो ज्यादा दिनों तक नहीं टिकने वाला है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश