3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने बताया कर्नाटक नतीजों को लोकतंत्र की हार, तो अमित शाह ने कहा इसे राजनैतिक स्वार्थ

कर्नाटक चुनाव में बीएस येद्दियुरप्पा को मुख्यमंत्री चुने जाने पर राहुल गंधी ने बताया इसे लोकतंत्र की हार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 17 May 2018, 3:08 PM IST

amit shah and rahul gandhi

लखनऊ. कर्नाटक की कमान येद्दियुरप्पा के हाथों में आते ही कांग्रेस को इस देश की और अपने विधायकों की चिंता सताने लगी है। कर्नाटक में बीएस येद्दियुरप्पा द्वारा मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण करने पर एक ओर जहां उन्हें अपने समर्थकों से बधाईयां मिल रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल इसे लोकतंत्र की हार बता रहा है। इसे खोखली जीत का जश्न माना जा रहा है, जो कि सिर्फ और सिर्फ गलत है। बीएस येद्दियुरप्पा के सीएम बनने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विट कर उनपर निशाना साथा है। राज्यपाल द्वारा बीजेपी को पार्टी बनाने का न्योता देने को प्रजातंत्र की हत्या कहा है।

भ्रष्टाचार का होगा खात्मा

बीएस येद्दियुरप्पा को बधाई देते हुए अमित शाह ने कहा कि ये कर्नाटक में रहने वाले हर किसी की जीत है। इससे भ्रष्टाचार का खात्मा होगा।

जेडीेएस की तरफ गठबंधन का हाथ था कांग्रेस का राजनैतिक स्वार्थ

राहुल गांधी के ट्विट पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेताओं को करारा जवाब दिया है। अमित शाह ने लिखा है कि प्रजातंत्र की हत्या तो तब हो गयी थी, जब कांग्रेस ने मौकापरस्त बनते हुए जेडीएस की तरफ गठबंधन का हाथ बढ़ाया था। ये कर्नाटक के लोगों की भलाई के लिए नहीं बल्कि राजनैतिक फायदे के लिए किया गया था।

राहुल गांंधी ने बताया इसे संविधान का मजाक

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बात क संविधान का मजाक बताते हैं कि जरूरी आंकड़ा न होने के बावजूद सरकार बनाने के लिए बीजेपी को ये मौका मिला। उन्होंने अपने ट्विट में कहा कि एक तरफ भाजपा खोखली जीत का जश्न मनाएगी, तो वहीं दूसरी ओर भारत लोकतंत्र की हार का शोक मनाएगा।

सत्ता हथियाने के लिए लोकतंत्र की हत्या

पार्टी के महासचिव अशोक गहलोत का कहना है कि भाजपा सत्ता हथियाने के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है। येद्दियुरप्पा को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाए जाने के खिलाफ कई कांग्रेसी विधायकों और नेताओं ने हमला बोला।