
DG-IG Conf.
लखनऊ. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में 56वीं ऑल इंडिया डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस का उद्धाटन किया। इस कॉन्फ्रेंस का उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजन हाईटेक तरीके से हुआ। इस कॉन्फ्रेंस में सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस मुखिया, पैरामिलिट्री फोर्स के मुखिया शामिल हुए। कॉन्फ्रेस के उद्धाटन के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कोविड-19 के दौरान सुरक्षाबलों की भूमिका और त्याग की सराहना की। डीजी-आईजी कॉन्फ्रेस में 20 और 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अफसरों को मिले मेडल
यूपी पुलिस मुख्यालय ( सिग्नेचर बिल्डिंग) में शुक्रवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने 56वीं ऑल इंडिया डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया। यह कॉन्फ्रेंस तीन दिन के लिए आयोजित की गई है। कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करने के बाद अमित शाह ने अमित शाह ने कोविड-19 के दौरान सुरक्षाबलों की भूमिका और त्याग की सराहना की। इस मौके पर गृहमंत्री ने आईबी के अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल भी प्रदान किए। देश के तीन सर्वश्रेष्ठ थानों दिल्ली के सदर बाजार, ओडिशा के गंगापुर और हरियाणा के भट्टू कलां को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
राज्य पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों के बीच तालमेल पर रहा जोर
गृहमंत्री ने राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया। इस कांफ्रेंस में दिए गए सुझाव पर तय समय में तय तरीके से अमल करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री ने अधिकारियों को अमल करने के निर्देश भी दिये। पुलिस अफसरों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने तटीय सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद, नारकोटिक्स, साइबर क्राइम, सीमा प्रबंधन जैसे मामलों में ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया।
देश की आतंरिक सुरक्षा पर की गई चर्चा
इसके साथ ही अमित शाह ने प्रभावी पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस थानों और बीट स्तर के सुधारों पर भी बल देने को कहा। डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री की मौजूदगी में कट्टरवाद से मिल रही चुनौतियों और पुलिस ट्रेनिंग पर भी चर्चा की गई। डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में 20 और 21 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
Published on:
19 Nov 2021 08:18 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
