9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एएमयू के दो छात्रों पर आतंकवादी साजिश के आरोप, एटीएस ने घोषित किया इनाम

UP ATS Updates: सोशल मीडिया पर युवाओं को आतंकवाद विचारधारा के लिए प्रेरित करने का आरोप

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Dec 16, 2023

गुरु साकिब नचान के 15 संदिग्धों की हुई गिरफ्तारी   

गुरु साकिब नचान के 15 संदिग्धों की हुई गिरफ्तारी   

UP ATS ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के दो फरार छात्र अब्दुल समद मलिक और फैजान बख्तियार पर शुक्रवार को 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उन पर आरोप है कि वे सोशल मीडिया पर युवाओं को आतंकवाद के लिए प्रेरित करते थे। एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल के मुताबिक नवम्बर में अब्दुल्ला, अर्सलान, माज बिन तारिक समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

गुरु साकिब नचान के 15 संदिग्धों की हुई गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार शहनवाज और उसके साथी रिजवान से पूछताछ की तो सामने आया कि शहनवाज के संबंध आईएसआईएस के पुणे माड्यूल्स से थे। इस मामले में एटीएस को एएमयू के छात्र अब्दुल समद और फैजान बख्तियार की जानकारी मिली। कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में एनआईए ने रिजवान को आईएसआईएस से जोड़ने वाले उसके गुरु साकिब नचान के गिरोह के 15 संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया करते थे पोस्ट

उन्होंने बताया कि अब्दुल समद और फैजान एएमयू के छात्र हैं। वह वीएम हाल में रहते थे। रिजवान के कहने पर सोशल मीडिया पर आतंकी विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहे थे। इनका काम सोशल मीडिया पर नवयुवकों के ब्रेन वाश करना था। साथ ही राष्ट्रविरोधी आपत्तिजनक सामग्री भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे। दोनों ने आतंकी अबु-बकर-अल-बगदादी की वीडियो लोगों को दिखाकर उन्हें जिहाद के लिए प्रेरित करना था। उनका मकसद भारत में खिलाफत कायम करना और शरिया कानून करना था। फिलहाल, एटीएस को दोनों की तलाश है।