विमोचित पुस्तक ‘चुनौतियां मुझे पसंद हैं’ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के संघर्ष, साहस और सेवा भावना की कहानी है। इस पुस्तक में उनके गुजरात के एक छोटे से गांव से निकलकर शिक्षिका बनने, सामाजिक सेवा में उतरने और फिर देश के सबसे बड़े राज्य की राज्यपाल बनने की प्रेरणादायक यात्रा का वर्णन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "यह पुस्तक सिर्फ एक जीवनी नहीं, बल्कि एक पीढ़ी को दिशा देने वाला ग्रंथ है। यह बताती है कि यदि किसी महिला में संकल्प और सेवा की भावना हो, तो वह किसी भी कठिनाई को पार कर सकती है।"