
गांधी स्मारक निधि की संचालक मंडल की वार्षिक बैठक सम्पन्न
लखनऊ। उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि की संचालक मंडल की वार्षिक बैठक संस्था के शिविर कार्यालय गांधी भवन में शुक्रवार को भौतिक दूरी के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अजय शेखर (वरिष्ठ सदस्य संचालक मंडल) ने की। बैठक की शुरुआत गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजारामसे हुई।
बैठक में निधि के वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट स्वीकृत किया गया और इस वित्तीय वर्ष में किये जाने वाले कार्याे की रूप-रेखा तय की गई। बैठक में न्याय मंत्री बृजेश पाठक उपस्थित रहे।
पाठक द्वारा संस्था के हित में आपना पूर्ण योगदान देने का आश्वासन दिया और कहा कि संस्था राष्ट् व समाज उपयोगी कार्यो में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। उन्होंने संचालक मंडल के सदस्यों का आवाह्न करते हुये आशा व्यक्त की कि वे संस्था हित में अपना पूर्ण योगदान व समर्पण की भावना से काम करेेंगे। बैठक में संस्था के अध्यक्ष रामचन्द्र राही को उनके अनुभव व गांधीवादी विचारों को देखते हुये संस्थाहित में सर्वसम्मति से अगले तीन वर्ष की अवधि के लिये पुनः अध्यक्ष चुना गया।
संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा कोरोना बीमारी के चलते लाकडाउन में संस्था की प्रभावित कार्यो को तेजी से आगे बढ़ाने के लिये कार्य योजना तैयार करने पर बल दिया गया। बैठक के अध्यक्ष अजय शेखर द्वारा इस बात पर बल दिया गया कि संस्था के कर्मचारियों को पूर्ण लगन व मेहनत से कार्य कर पिछले तीन महीनों में संस्था को हुये वित्तीय नुकसान की भरपाई के लियेे कार्य करने के लिये कहा गया। बैठक का संचालन संस्था के मंत्री लाल बहादुर राय ने किया। बैठक में ट्स्टी सदस्य सुश्री शुभापे्रम, श्रीकृष्ण सिंह बिष्ट, रमेश भइया, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, सदानन्द, धनन्जय कुमार, शमवन्ती देवी व मो. नसीर उपस्थित रहे।
Published on:
26 Jun 2020 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
