23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं अनुष्का शर्मा की मामी, उत्तर प्रदेश की इस सीट से लड़ने जा रही हैं चुनाव

कप्तान विराट कोहली की प्रेमिका अनुष्का शर्मा की मामी बुलबुल गोदियाल भी इस बार चुनावी समर में अपना भाग्य आजमा रही हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Nov 09, 2017

lucknow

लखनऊ. बॉलीवुड की सुपरस्टार और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की प्रेमिका अनुष्का शर्मा की मामी बुलबुल गोदियाल भी इस बार चुनावी समर में अपना भाग्य आजमा रही हैं। बहुजन समाज पार्टी ने बुलबुल गोदियाल को टिकट देकर लखनऊ से मेयर पद के लिए चुनावी मैदान में उतारा है। बुलबुल गोदियाल ने सोमवार को अपना नॉमिनेशन भी फाइल कर दिया है। बुलबुल गोदियाल के चुनावी मैदान में आने के बाद से मुकाबला काफी रोचक हो गया है।


कौन हैं बुलबुल गोदियाल?

अनुष्का शर्मा की मामी बुलबुल गोदियाल का जन्म स्थान लखनऊ है। वे यहीं पली-बढ़ी और यहीं से पढ़ाई पूरी की है। बुलबुल गोदियाल न सिर्फ अनुष्का शर्मा की मामी हैं बल्कि वे खुद में एक जानी मानी हस्ती हैं। वह लखनऊ उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वे वरिष्ठ सरकारी वकील रह चुकी हैं। बुलबुल गोदियाल बहुत उम्दा वक्ता हैं और उनकी हर मामले में दृष्टि स्पष्ट है। बुलबुल ने इंग्लिश से एमए और एलयू से एलएलबी किया है। उनकी कई सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक संस्‍थाओं में भागीदारी रही है। बुलबुल महिला डिग्री कॉलेज, शशि भूषण बालिका विद्यालय, विद्यान्त ‌हिन्दू डिग्री कॉलेज और एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज की मैनजमेंट कमेटी में मेंबर रही हैं।


बनाना चाहती हैं क्लीन लखनऊ

उनके अनुसार वे लखनऊ को एक क्लीन लखनऊ – ग्रीन लखनऊ बनाना चाहती हैं। इनके पति डॉ. सुधीर गोडियाल प्रख्यात अभिनेत्री अनुष्का की मां आशिमा के सगे भाई हैं। डॉ. सुधीर गोडियाल हल्दवानी स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज में साइकियेट्री डिपार्टमेंट में प्रोफेसर हैं।


पारिवारिक जीवन


बुलबुल गोदियाल की तीन बेटियां हैं। बेटी अकांक्षा लखनऊ में डर्मेटोलॉजिस्ट है। दूसरी बेटी अपेक्षा खेरा वॉशिंगटन (यूएस) में सैटल हैं। उनके हसबैंड तरुण खेरा वहां इंजीनियर हैं। तीसरी बेटी का नाम समीक्षा मिश्रा है।

खाते में इतनी रकम


बुलबुल के दो बैंक खातों में 45.76 लाख रुपए हैं। जिनमें स्टेट बैंक में 44.80 लाख रुपए और देना बैंक में मात्र 96 हजार रुपए हैं। वहीं, बुलबुल के पास नगद के तौर पर 45 हजार रुपए है, जबकि पति डॉ. सुधीर चन्द्र के पास सिर्फ 15 हजार रुपए हैं। बुलबुल गोडियाल के पति डॉ. सुधीर चन्द्र के पास तीन बैंक खाते हैं। एक बैंक खाते में 55 हजार रुपए, ICICI बैंक खाते में 26, 842 रुपए, जबकि 12.42 लाख रुपए हल्द्वानी के बैंक खाते में हैं।

लग्जरी कार का करती हैं इस्तेमाल


बुलबुल गोडियाल करीब 10 लाख की लग्जरी गाड़ी से सफर करती है, जबकि उनके पति के पास टाटा की कार है। बुलबुल के पास 3 लाख रुपए कीमत के 100 ग्राम जेवरात हैं। पति के पास 90 हजार रुपए की अंगूठी, 30 ग्राम वजन की चेन हैं।