24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपर्णा ने मुलायम सिंह यादव का लिया आशीर्वाद, जानिए कौन हैं अर्पणा यादव

Know about Arpana Yadav जब से अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी और उसके सुप्रीमो अखिलेश यादव का साथ छोड़ा तो वह चर्चा में आ गईं। आखिरकार अपर्णा यादव कौन हैं और क्यों इन दिनों वह सुर्खियों में छाई हुईं हैं। शुक्रवार को संभावना है कि अपर्णा यादव ने आज मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लिया है। यही नहीं, अपर्णा यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव से मिलने की जानकारी ट्विटर के माध्‍यम से दी है।

3 min read
Google source verification
अपर्णा ने मुलायम सिंह यादव का लिया आशीर्वाद, अर्पणा यादव के बारे में जानिए कौन हैं

अपर्णा ने मुलायम सिंह यादव का लिया आशीर्वाद, अर्पणा यादव के बारे में जानिए कौन हैं

यूपी चुनाव 2022 में कई दिलचस्प और रोचक घटनाएं सामने आ रही है। नई नई और आकस्मिक घटनाओं को सुनकर जनता हैरान और चौंक जाती है। देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार मुलायम सिंह यादव की एक बहू अपर्णा यादव ने भाजपा में शामिल होकर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। जब से अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी और उसके सुप्रीमो अखिलेश यादव का साथ छोड़ा तो वह चर्चा में आ गईं। आखिरकार अपर्णा यादव कौन हैं और क्यों इन दिनों वह सुर्खियों में छाई हुईं हैं। शुक्रवार को संभावना है कि अपर्णा यादव ने आज मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लिया है। यही नहीं, अपर्णा यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव से मिलने की जानकारी ट्विटर के माध्‍यम से दी है। उन्‍होंने लिखा, भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के पश्चात लखनऊ आने पर पिताजी/नेताजी से आशीर्वाद लिया। अर्पणा यादव के बारे में जानिए...

मुलायम सिंह यादव की बहू हैं अपर्णा यादव

इस वक्त समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी का नाम है अपर्णा यादव। अखिलेश यादव पहली पत्नी मालती और मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं।

अपर्णा यादव के पिता हैं पत्रकार

अपर्णा यादव का जन्म एक जनवरी 1990 को हुआ था। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार रहे हैं। सपा सरकार में अरविंद सिंह बिष्ट को सूचना आयुक्त बनाया गया था। अपर्णा की मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं।

अपर्णा की शिक्षा

अपर्णा की स्कूली शिक्षा लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज में हुई थी। स्कूल के दिनों में ही अपर्णा और प्रतीक एक दूसरे को जानते थे। अपर्णा ने उच्च शिक्षा के लिए ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री ली है। अपर्णा और प्रतीक की सगाई 2010 में हुई थी, जबकि दिसंबर 2011 में दोनों की शादी हो गई। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम प्रथमा है।

यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव के कई राज सिद्धार्थनाथ सिंह ने खोले, सुन कर चौंक जाएंगे

अपर्णा यादव का राजनीतिक सफर

अपर्णा यादव के राजनीतिक सफर की शुरूआत विधानसभा चुनाव 2017 से हुई। जब वो लखनऊ कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। पर भाजपा की दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं थी। इस चुनाव के बाद अपर्णा यादव के राजनीतिक बयान लगातार सुर्खियों बनते रहे हैं। वो कभी राम मंदिर तो कभी सीएम योगी आदित्यनाथ व कभी पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करती रही हैं। वह गौवंश के संरक्षण के लिए भी लंबे समय से आवाज बुलंद करती रहीं हैं। राम मंदिर के लिए भी अपर्णा ने 11 लाख रुपए का चंदा दिया था।

यह भी पढ़ें : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण की 55 विधानसभा सीटों के लिए आज से होगा नामांकन

अपर्णा यादव की संपत्ति के बारे में जानें

अगर अपर्णा यादव की सम्पति के बारे में बात करें तो आश्चर्य होगा। विधानसभा चुनाव 2017 के हलफनामे के अनुसार, अपर्णा यादव के पास 22.96 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है। तब उन्होंने 1.26 लाख रुपए कैश दिखाया था। अपर्णा के नाम दो गाड़ियां हैं। पहली पांच करोड़ की लंबोरगिनी कार और दूसरी 1.26 लाख की एक बाइक।

कृषि योग्य भूमि भी है

अपर्णा ने पति प्रतीक यादव और उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को करीब 24 लाख रुपए लोन में दे रखे हैं। अपर्णा के पास 30.50 लाख रुपए की कृषि योग्य भूमि है। और 27 लाख रुपए की नॉन एग्रीकल्चर लैंड है। 2.50 करोड़ रुपए की कॉमर्शियल बिल्डिंग और 3.20 करोड़ रुपए की रेजिडेंशियल बिल्डिंग है।

भाजपा ने अपर्णा यादव को बनाया पोस्‍टर गर्ल

भाजपा ज्‍वाइन करने के एक दिन बाद पार्टी ने अपर्णा यादव और बदायूं की सांसद संघमित्रा मौर्य का पोस्‍टर जारी किया है। भाजपा के इस पोस्‍टर में अपर्णा यादव और संघमित्रा मौर्य की फोटो है। इसके साथ लिखा है, ‘सुरक्षा चक्र, सुरक्षा जहां, बेटियां वहां।’

समाजवादी विचारधारा का विस्तार - अखिलेश यादव

खुशी जाहिर करते हुए अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई दी और कहा कि, उन्हें खुशी है कि समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है।