
BJP Poster Girls with Ladki Hoon Lad Sakti Hoon
BJP में एंट्री के साथ ही अपर्णा यादव बीजेपी की पोस्टर गर्ल बन गईं हैं। बीजेपी ने मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू को पोस्टर पर जगह देते हुए कानून व्यवस्था पर विपक्ष को जवाब दिया है। पोस्टर में अपर्णा के अलावा हाल ही में बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में गए स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और सांसद संघमित्रा मौर्य को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही भाजपा अब कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य को पार्टी में शामिल करवाने के अभियान में जुट गयी है।
बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा, है योगी सरकार ने यूपी को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाया। सुरक्षा जहां बेटियां वहां। इससे पहले यूपी बीजेपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह ने भी सीएम योगी और जेपी नड्डा के साथ अपर्णा की मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, बेटियां वहां... सम्मान और सुरक्षा जहां।
एक तीर कई निशाने
बीजेपी ने इस पोस्टर के सहारे कई निशाने साधे हैं। एक तरफ पार्टी ने अखिलेश यादव को जवाब दिया तो दूसरी तरफ हाल ही में सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी घेरा है। स्वामी प्रसाद मौर्य खुद सपा में चले गए हैं, लेकिन बदायूं से बीजेपी के टिकट पर सांसद बनीं उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य ने साफ कर दिया है कि वह बीजेपी में ही बनी रहेंगी। बीजेपी ने इस पोस्टर के जरिए महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आधी आबादी को साधने की कोशिश की है।
कांग्रेस की पोस्टर गर्ल पर नजरें
इसी बीच यूपी में कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य के विधानसभा से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावनाएं हैं। चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से प्रियंका मौर्य नाराज हैं।
मेरे १० लाख फॉलोअर्स का किया इस्तेमाल
यूपी में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्य ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया। लेकिन जब आने वाले चुनाव के लिए टिकट की बात आई, तो यह किसी और को दे दिया गया। यह अन्याय है। उन्होंने कहा कि मुझे टिकट नहीं मिला क्योंकि मैं एक ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) की लड़की हूं और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को रिश्वत नहीं दे सकती थी।
सरोजनी नगर सीट से चुनाव की थी तैयारी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन पोस्टर सबसे आगे खड़ी प्रियंका मौर्य लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव की तैयारी कर रही थीं। प्रियंका मौर्य ने कहा कि घूस की रकम किसी और ने नहीं बल्कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने मांगी थी। उनका दावा है कि हर आरोप का उनके पास पुख्ता सबूत है, जिसे टीवी चैनल पर दिखाएंगी।
अपर्णा यादव ने मोदी को बताया राष्ट्रीय नेता
मुलायम सिंह यादव की बहू और सपा के टिकट पर 2017 में कैंट सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। अपर्णा यादव ने आज दिल्ली में भाजपा जॉइन करते हुए कहा कि मैं राष्ट्रवाद से प्रेरित हूँ। भाजपा की नीति मुझे पसंद है। पीएम मोदी सबसे बड़े राष्ट्रीय नेता हैं।
संघमित्रा मौर्य करेंगी सपा के खिलाफ प्रचार
यूपी में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा छोड़कर सपा जॉइन कर ली है। लेकिन भाजपा से सांसद उनकी बेटी संघ मित्रा मौर्य अभी तक भाजपा में ही हैं। साथ ही भाजपा ने आज उन्हें पोस्टर गर्ल बनाया है। ऐसे में उनका सपा के खिलाफ प्रचार किया जाएगा।
Updated on:
19 Jan 2022 04:43 pm
Published on:
19 Jan 2022 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
