5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुलायम की छोटी बहू यहां से प्रत्याशी होंगी घोषित, सपा को छोड़ इस पार्टी से लड़ सकती है चुनाव

अब तक की सबसे बड़ी खबर, मुलायम की छोटी बहू यहां से प्रत्याशी होंगी घोषित, सपा को छोड़ इस पार्टी से लड़ने जा रही चुनाव

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Sep 07, 2019

अब तक की सबसे बड़ी खबर, मुलायम की छोटी बहू यहां से प्रत्याशी होंगी घोषित, सपा को छोड़ इस पार्टी से लड़ने जा रही चुनाव

अब तक की सबसे बड़ी खबर, मुलायम की छोटी बहू यहां से प्रत्याशी होंगी घोषित, सपा को छोड़ इस पार्टी से लड़ने जा रही चुनाव

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) मुखिया मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) 2017 का विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha election 2017) लड़ने के बाद एक बार फिर विधानसभा उपचुनाव (Vidhan Sabha by election) लड़ने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव दोबारा लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ सकती है। पर अभी स्थिति साफी नहीं है कि अपर्णा यादव किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभी तय नहीं किया कि वह उनको टिकट देंगे या नहीं। लोकसभा चुनाव में अपर्णा यादव को टिकट देने की बात हो रही थी अौर आखिरी समय में उन्हें टिकट नहीं मिला था। वहीं अपर्णा यादव ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। चर्चा है कि भाजपा उन्हें टिकट दे सकती है। अपर्णा यादव भी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सीएम योगी की तारीफ करती रहती है। उनकी काम की भी सराहना करती है।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव विधानसभा चुनाव २०१७ में लखनऊ कैंट से पार्टी की प्रत्याशी थी। पर वह जीत हासिल नहीं कर पाई थी। भाजपा से रीता बहुगुणा जोशी ने इनको हराया था। भारतीय जनता पार्टी की रीता बहुगुणा जोशी ने उन्हें 33 हजार मतों से परास्त किया था।

लखनऊ कैंट सीट का गणित

भाजपा का लखनऊ कैंट सीट पर 1991 से कब्जा रहा है। दो बार भाजपा के सतीश भाटिया यहां से विधायक रहे। इसके बाद भाजपा के सुरेश तिवारी लगातार तीन चुनावों में में जीते। हालांकि, कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा ने 2012 में लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ा था और उन्होंने कैंट क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार को हराकर चुनाव जीत । इस चुनाव में टंडन को 34,000 वोट मिले थे। वहीं, बहुगुणा 41,000 वोट पाकर भाजपा के गढ़ में बढ़त बनाने में सफल रही थीं। विधानसभा चुनाव 2017 में भी भाजपा ने जीत हासिल की थी।

जानिए, कौन है अपर्णा यादव

अपर्णा यादव सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। उन्हें गाने का शौक है। लोक गायिका होने के साथ ही वह 'बी अवेयर' नाम की सामाजिक संस्था भी चलाती हैं। चाहे राजनीतिक हो या पॉलिटिकल हर बड़े इवेंट में अपर्णा नजर आती हैं।