
aparna yadav
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सख्त तेवर में नजर आ रहे है। इस बार उनका निशाना यादव परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव की मां यानी मुलायम की समधन अंबी बिष्ट पर है । योगी सरकार ने एक बार फिर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है । लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में लंबे समय से तैनात वर्तमान में उपसचिव अंबी बिष्ट का तबादला गुरुवार को फर्रुखाबाद नगर पालिका में कर दिया गया है । वह पालिका सेवा की अधिकारी थीं, लेकिन विकास प्राधिकरण में तैनात थीं ।
जानिए कौन है अंबी बिष्ट
अंबी बिष्ट अपर्णा यादव की मां अौर समाजवादी पार्टी के संरक्षक और सांसद मुलायम सिंह यादव समधन हैं । वे मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की सास हैं। वर्ष 1990 के दशक से अंबी बिष्ट गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार, कानपुर रोड, जानकीपुरम और ऐसी ही अनेक अहम योजनाओं की समय समय पर संपत्ति अधिकारी रही हैं। लगातार सरकार बदलती रहीं मगर उनका तबादला नहीं किया गया लेकिन, वर्तमान सरकार में पहले उनकी जिम्मेदारियां बहुत कम कर दी गईं और अब उनका तबादला भी कर दिया गया है।
बता दें इससे पहले अपर्णा यादव की मां चर्चा में आ चुकी है। उन पर नाम फर्जी प्लॉट आवंटन के मामले में लिया जा रहा था। प्राधिकरण की अधिकारी अंबी बिष्ट पर आरोप था कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के जरिये अरबों रुपये के ट्रस्ट की जमीन अपने पति एएस बिष्ट के नाम पर कर दिये। जानकारी के अनुसार प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रभु एन सिंह ने सचिव जयशंकर दुबे से मामले की जांच कराई जिसमें यह बात सही साबित हुई। इस मामले में अनुभाग अधिकारी एवं योजना सहायक भी दोषी पाये गये। आरोपित लोगों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिये गये ।
Updated on:
02 Feb 2018 01:29 pm
Published on:
02 Feb 2018 12:47 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
