26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Arif-Saras Friendship: लखनऊ भेजा गया आरिफ का सारस? अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो

Arif-Saras Friendship: आरिफ के सारस को रायबरेली के पक्षी विहार से दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात पहले ही वन विभाग ने कही थी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Rizwan Pundeer

Mar 25, 2023

arif ka saras

सारिस के साथ आरिफ, दायें में प्राणि उद्यान की गाड़ी

आरिफ का सारस क्या लखनऊ भेज दिया गया है? ये सवाल अखिलेश यादव के वीडियो के बाद उठा है। अखिलेश यादव ने शनिवार दोपहर को लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान की एक गाड़ी का वीडियो शेयर किया है। जिसमें गार्डन के कर्मचारी कुछ पक्षियों को लेकर जा रहे हैं।


अखिलेश यादव ने शेयर किया है वीडियो

नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान की गाड़ी का वीडियो शेयर करते हुए अखिलेश ने लिखा है, 'चिड़ियाघर में बंद परिंदा… ये कैसी आजादी है?' 12 सेकेंड की वीडियो से ये स्पष्ट नही हो रहा है कि इसी में आरिफ का सारस है कि नहीं। जिस तरह से कुछ लोग गाड़ी के पीछे-पीछे वीडियो बनाते चल रहे हैं और अखिलेश ने इसे शेयर किया है। उससे लगता है कि ये आरिफ के सारस को लेकर जा रही गाड़ी ही है। इस पर अभी वन विभाग का बयान नहीं आया है।


वन विभाग ने क्यों कही थी सारस को दूसरे शहर भेजने की बात
अमेठी के रहने वाले आरिफ को सात महीने पहले घायल हालत में ये सारस मिला था। आरिफ ने इसकी मरहम पट्टी की तो दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों के साथ खाना खाते हुए वीडियो खूब वायरल हुए।

बीते हफ्ते वन विभाग ने नियमों का हवाला देते हुए सारस पक्षी को आरिफ से लेकर रायबरेली के पक्षी विहार में छोड़ दिया। एक दिन बाद ही ये सारस पक्षी विहार से लापता हो गया। इसने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी। वन विभाग के लिए राहत की बात ये रही कि सारस 12 किमी दूर एक गांव में मिल गया। वन विभाग की टीम को लगा कि सारस फिर से उड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: आरिफ और सारस की दोस्ती का आज हो जाएगा The End? वन विभाग ने किया ऐसा इंतजाम कि कभी ना मिल सकेंगे दोनों दोस्त

इसे ध्यान में रखते हुए वन विभाग नेसारस को पक्षी विहार से दूसरी जगह शिफ्ट करने का फैसला लिया है। वन विभाग ने हालांकि ये नहीं बताया है कि सारस को लखनऊ भेजा गया है। या उसे कहीं और शिफ्ट किया जाएगा।