
भाजपा पर भड़के अरविंद केजरीवाल
राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द किए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘जिस तरह से राहुल गांधी को मानहानि केस में फंसाया गया, अधिकतम सजा दी गई और 24 घंटों के अंदर उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई। यह हमारे देश के लिए बहुत चिंता का विषय है। हम न्यायतंत्र का सम्मान करते हैं लेकिन जो जजमेंट आया, हम उसका समर्थन नहीं करते। जिस तरह से राहुल गांधी की सदस्यता बर्खास्त की गई है वह एक कायराना हरकत है।’
इसी को तानाशाही कहते हैं: केजरीवाल
उन्होंने बोला, ‘वह एक डरी हुई सरकार की निशानी है। आजकल जो देश के अंदर चल रहा है वह देश के लिए खतरनाक है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में वह एक ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं कि पूरे देश में सिर्फ एक ही पार्टी बचे, वन नेशन वन पार्टी। इसी को तानाशाही कहते हैं। केजरीवाल ने बोला, ‘मैं पूरे देशवासियों से अपील करना चाहता हूँ कि यह देश हम सब का है और हमे इसे बचाने के लिए आगे आना होगा। जिस तरह से जनतंत्र के ऊपर हमला किया जा रहा है वह सही नहीं है।’
Published on:
24 Mar 2023 11:13 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
