
लखनऊ. अगर आप कोई बिजनेस करने की योजना तैयार कर रहे हैं तो हम आपको कम लागत में बेहतर मुनाफा देने वाले बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। लगातार शहरों का विकास हो रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर पक्के भवनों का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में मार्केट में ईंटों की काफी मांग है। आज के चलन में लोग भट्ठे की ईटों की अपेक्षा राख की ईटों का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। इन दिनों राख की ईटों की मांग काफी बढ़ी है जिसके चलते ईट बनाने का कारोबार काफी तेजी से बढ़ रहा है। अच्छी बात ये है कि इस व्यवसाय को काफी कम लागत में शुरू कर लाखों का मुनाफा कमाया जा सकता है।
विजनेस के लिए इन चीजों को होती है आवश्यकता
राख से ईट बनाने का व्यापार शुरू करने के लिए 100 गज की जमीन व दो लाख रुपये के प्ररंभिक निवेश की आवश्यकता होती है। इतनी कम लागत में इस बिजनेस को शुरू किया जा सकता। राख से बनी ईंटो को बेचकर महीने में लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं।
मशीन को होती है आवश्यकता
कारोबार को करने के लिए ईट बनाने के लिए ऑटोमेटिक मशीन की जरूरत पड़ती है। कारखाने में मशीन के लग जाने के बाद राख को खरीदना पड़ता है। राख से आसानी से मशीन की मदद से ईंट बनाई जा सकती है। राख से ईंट बनाने के लिए दो तरह की मशीन आती है। एक सामान्य मशीन जिसकी कीमत दो लाख रुपये होती है वहीं दूसरी ऑटोमेटिक मशीन, आटोमेटिक मशीन की कीमत सात लाख से लेकर 12 लाख तक की है। ऑटोमेटिक मशीन में ज्यादा मैन पावर की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है और मशीन आसानी से ईंटों का निर्माण मशीन से किया जा सकता है। मशीन खरीदने के लिए सरकार मदद करती है और बैंक द्वारा मशीन खरीदने के लिए लोन भी दिया जाता है।
Published on:
19 Dec 2021 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
