4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asim Waqar Congress Join: UP चुनाव से पहले AIMIM को झटका? कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं आसिम वकार!

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद आसिम वकार के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dimple Yadav

Aug 04, 2026

Asim Waqar AIMIM News AIMIM Congress

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं आसिम वकार

Asim Waqar Congress Join:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश की सियासत में हलचल तेज होती नजर आ रही है। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद आसिम वकार को लेकर नई राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में दावा किया जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक न तो AIMIM और न ही कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा की गई है।

कौन हैं आसिम वकार?

सैयद आसिम वकार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले हैं। वह AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर लंबे समय से पार्टी का पक्ष राष्ट्रीय टीवी चैनलों और सार्वजनिक मंचों पर रखते रहे हैं। अपनी बेबाक शैली और पार्टी की विचारधारा को मजबूती से रखने के कारण उनकी अलग पहचान बनी है।

सोशल मीडिया पोस्ट से तेज हुई अटकलें

आसिम वकार के कांग्रेस में जाने की चर्चाओं को उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के बाद और हवा मिली है। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने ऐसे कई वीडियो और पोस्ट साझा किए, जिनमें कांग्रेस के कुछ मुद्दों का समर्थन और छात्र आंदोलनों समेत अन्य राजनीतिक घटनाओं पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पक्ष में अपनी राय रखते नजर आए। इन पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इस पर अभी तक उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

2027 चुनाव की तैयारी में जुटी AIMIM

दूसरी ओर, AIMIM भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। हाल ही में ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को गठबंधन का प्रस्ताव भी दिया था। पार्टी का फोकस खासतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उन इलाकों पर है, जहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक है।

फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

राजनीतिक चर्चाएं अपनी जगह हैं, लेकिन सैयद आसिम वकार के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में अब सभी की नजर कांग्रेस और AIMIM की अगली राजनीतिक रणनीति और संभावित घोषणा पर टिकी है।