3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Brij Bhushan Case: हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा था, बरी होने के बाद बृजभूषण के निजी सचिव का बड़ा बयान

Brij Bhushan Case: दिल्ली की अदालत से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने के बाद उनके निजी सचिव संजीव सिंह ने फैसले को न्याय की जीत बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें शुरू से अदालत पर भरोसा था। फैसले के बाद गोंडा में समर्थकों ने जश्न मनाया। जबकि राजनीतिक हलकों में आगे की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई।
2 min read
Google source verification
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह फोटो सोर्स पत्रिका

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह फोटो सोर्स पत्रिका

Brij Bhushan Case: दिल्ली की अदालत से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने के बाद गोंडा में उनके समर्थकों ने खुशी जताई। कई जगहों पर मिठाइयां बांटी गईं। और फैसले का स्वागत किया गया। इसी दौरान बृजभूषण शरण सिंह के निजी सचिव और सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने मीडिया से बातचीत कर अदालत के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। संजीव सिंह ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह न्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें और सबूत सुनने के बाद अपना निर्णय दिया है। उनके मुताबिक, भारत की न्याय व्यवस्था सभी को अपनी बात रखने का पूरा अवसर देती है। इसी प्रक्रिया के तहत यह फैसला आया है।

पूरा देश फैसले का स्वागत कर रहा

उन्होंने कहा, "पूरा देश इस फैसले का स्वागत कर रहा है। कैसरगंज, देवीपाटन मंडल और हमारे समर्थकों में खुशी का माहौल है। हमें पहले दिन से ही अदालत पर भरोसा था। अगर कोई अपराध किया ही नहीं गया। तो वह अदालत में साबित भी नहीं हो सकता। संजीव सिंह ने यह भी कहा कि बृजभूषण शरण सिंह ने करीब तीन साल पहले ही कहा था, कि यदि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप साबित हो जाएंगे तो वह फांसी लगा लेंगे।

कांग्रेस और हुड्डा परिवार बृजभूषण सिंह की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते थे

मीडिया से बातचीत में संजीव सिंह ने आरोप लगाया कि यह मामला राजनीतिक कारणों से खड़ा किया गया था। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी और बृजभूषण शरण सिंह की राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। उन्होंने इस संबंध में कांग्रेस और हुड्डा परिवार पर भी आरोप लगाए।

राजनीतिक विश्लेषकों की अब बृजभूषण सिंह के अगले कदम पर टिकी निगाहें

फैसले के बाद गोंडा जिले के नंदिनी नगर महाविद्यालय समेत कई स्थानों पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और खुशी का इजहार किया। समर्थकों ने अदालत के फैसले को न्याय की जीत बताते हुए स्वागत किया। हालांकि, इस मामले पर अलग-अलग पक्षों की अपनी-अपनी राय है। अदालत का फैसला आने के बाद अब राजनीतिक हलकों में चर्चा इस बात की भी है कि आगे बृजभूषण शरण सिंह की सक्रिय राजनीतिक भूमिका क्या होगी। समर्थकों और राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब उनके अगले कदम पर टिकी हुई है।