1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda News: 2 साल का प्यार, 90 सेकेंड की शादी! गांव वालों ने पकड़ा तो मंदिर में तुरंत भरवा दिया सिंदूर

गोंडा के खोडारे थाना क्षेत्र में दो साल पुराने प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है। गांव वालों ने प्रेमी जोड़े को साथ पकड़ने के बाद दोनों परिवारों की सहमति से जिगिरिया मंदिर में शादी करा दी। सिंदूर, जयमाल और आशीर्वाद की रस्में 90 सेकंड से भी कम समय में पूरी हुईं। 100 रुपये के स्टांप पेपर पर समझौता लिखवाकर युवती की विदाई कर दी गई।
2 min read
Google source verification
फोटो वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट

फोटो वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट

Gonda News: गोंडा में दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग में उस वक्त नया मोड़ आ गया। जब गांव वालों ने प्रेमी जोड़े को साथ देख लिया। कुछ ही देर में दोनों परिवारों को बुलाया गया और मंदिर में ऐसी शादी कराई गई, जिसकी रस्में 90 सेकंड से कम समय में पूरी हो गई। सिंदूर, जयमाल और आशीर्वाद के बाद 100 रुपये के स्टांप पर समझौता लिखवाकर लड़की की विदाई कर दी गई।

गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां दो साल से एक-दूसरे को पसंद करने वाले युवक और युवती की शादी गांव वालों की मौजूदगी में मंदिर में करा दी गई। खास बात यह रही कि पूरी वैवाहिक रस्में 90 सेकंड में पूरी कर ली गई। इसका वीडियो सामने आया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की का पड़ोस के गांव के रहने वाले 20 वर्षीय एक युवक से बीते दो वर्षों से दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे।

दोनों के गांव की दूरी 2 किलोमीटर

दोनों के गांव करीब दो किलोमीटर की दूरी पर हैं। पिछले दो वर्षों से उनका प्रेम संबंध चल रहा था। शुक्रवार शाम युवक युवती को बाइक से छोड़ने उसके गांव के बाहर पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को साथ देख लिया। ग्रामीण दोनों को पास स्थित जिगिरिया मंदिर ले गए। उनके परिवारों को सूचना दी। दोनों पक्षों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। चूंकि युवक और युवती दोनों बालिग थे। एक ही समाज से थे। इसलिए आपसी सहमति से शादी कराने का फैसला लिया गया।

कुछ ही पलों में संपन्न हो गई शादी

मंदिर के बाहर से पूजा का सामान मंगाया गया। पंडित ने पहले दोनों से उनकी सहमति पूछी। इसके बाद युवती को चुनरी ओढ़ाई गई। जयमाल की रस्म हुई। युवक ने मांग में सिंदूर भरा और युवती ने आशीर्वाद लिया। कुछ ही पलों में पंडित ने विवाह संपन्न होने की घोषणा कर दी। इसके बाद 100 रुपये के स्टांप पेपर पर सामाजिक सहमति से मंदिर में विवाह होने का उल्लेख किया गया। इस पर युवक-युवती, दोनों के पिता और गवाहों के हस्ताक्षर कराए गए। इसके बाद युवती को विधिवत विदा कर दिया गया।

दोनों बालिग परिवार की सहमति पर हुई शादी

खोडारे थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं। परिवारों की सहमति से मंदिर में विवाह कराया गया है। यदि इस मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई शिकायत मिलती है। तो उसके आधार पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।