2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Rains Alert: फिर लौटा मानसून, 2, 3, 4, 5 और 6 अगस्त को मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान, 57 जिलों में अलर्ट

UP Rains Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। IMD ने 57 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि बलरामपुर समेत 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 4 से 6 अगस्त के बीच प्रदेशभर में तेज बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तापमान में गिरावट की संभावना है।
2 min read
Google source verification
बारिश की सांकेतिक तस्वीर सोर्स पत्रिका

बारिश की सांकेतिक तस्वीर सोर्स पत्रिका

UP Rains Alert: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर तेज होने वाला है। मौसम विभाग ने रविवार को 57 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। देवीपाटन और गोरखपुर मंडल के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं 4 अगस्त से 6 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय रहने का अनुमान है। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। रविवार को विभाग ने प्रदेश के 57 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 4 अगस्त से 10 अगस्त के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। वही पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से सरयू घाघरा गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान समय में घाघरा नदी खतरे के निशान से महज 15 सेंटीमीटर नीचे बह रही है।

बलरामपुर सहित आठ जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर और सोनभद्र समेत प्रदेश के 57 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यूपी की तरफ बढ़ रही मानसूनी ट्रफ लाइन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है। मानसूनी ट्रफ उत्तर प्रदेश की ओर सक्रिय हो रही है। इसी वजह से बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी। सबसे पहले तराई के जिलों में बारिश का असर दिखेगा। इसके बाद मध्य, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दायरा बढ़ जाएगा।

4 अगस्त से बारिश पकड़ेगी रफ्तार

4 अगस्त से कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना है। ऐसे में लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है। किसानों को भी खेतों में काम करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी देखने की सलाह दी गई है।

तापमान में गिरावट की संभावना

लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और छोटे नालों व नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरत होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।