5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव आयोग ने की विधानसभा चुनाव की घोषणा

मतदान 21 दिसम्बर को होगा। 24 दिसम्बर को मतगणना होगी। ये चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anil Ankur

Nov 24, 2017

assembly election announced in UP

assembly election announced in UP

लखनऊ। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की घोषणा की है। यह चुनाव 21 दिसम्बर को होगा। इसके लिए आयोग ने भारी सुरक्षा की मांग की है।
यह चुनाव कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट खाली होने के कारण हो रहा है। वहां मथुरा पाल के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। मुख्य निवार्चान अधिकारी वेंकटेश्वर लू के मुताबिक निर्वाचन की अधिसूचना 27 नवम्बर को जारी होगी। 4 दिसम्बर को नाम नामांकन की आखिरी तारीख होगी। पांच को पर्चों की जांच होगी और नाम वापसी की आखिरी तारीख 7 दिसम्बर नियत की गई है। मतदान 21 दिसम्बर को होगा। 24 दिसम्बर को मतगणना होगी। ये चुनाव ईवीएम से कराए जाएंगे।

सिकंदरा विधानसभा सीट से विधायक रहे मथुरा पाल का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था। जिसके बाद खाली हुई इस विधानसभा सीट से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं ने मुख्य मार्ग पर सूबे के मुखिया सीएम योगी को चुनाव लड़ाने की मांग करते हुए बड़ी सी होर्डिंग लगा दी है। ये होर्डिंग इस समय चर्चा का विषय बनी हुयी है। बीजेपी कार्यकर्ताओं की मांग है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सिकन्दरा सीट से चुनाव लड़ें।

आपको बता दें कि यूपी के सीएम कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा से मुख्यमंत्री को चुनाव लड़ाने के लिये कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह होर्डिंग लगाई जा रही हैं। होर्डिंग लगाने वाले बीजेपी कार्यकर्ता सत्य प्रकाश संखवार की मांग है कि योगी आदित्यनाथ यहां से चुनाव लड़ें। इससे पूरे क्षेत्र का विकास तो होगा ही, साथ ही उनके सामने कोई बराबरी करने वाला रुक नहीं पाएगा। बताते चलें कि सिकंदरा सीट बीजेपी विधायक मथुरा पाल के निधन के बाद खाली हुई है। जहां उपचुनाव होना है। उधर सत्ता के गलियारे में शिखर पर बैठे मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य , डॉ दिनेश शर्मा समेत राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह के किसी न किसी सीट से चुनाव लडऩे की चर्चा जोरों पर है। इधर सिकन्दरा सीट खाली होते ही विकास के मद्देनजर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की होर्डिंग टांगकर अपनी मांग कर डाली है।

होर्डिंग में कार्यकर्ताओं ने लिख दिये ये स्लोगन
कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई होर्डिंग में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी से लेकर बीजेपी के बड़े नेताओं की भी फोटो लगी है। जिसमें लिखा है कि- कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा करे पुकार, प्रदेश के मा. योगी अदित्यानाथ लड़ें चुनाव और होर्डिंग में लिखा है कि स्वर्गीय मथुरा पाल, स्वर्ग से करे पुकार, योगी चलाये यहां से सरकार। आपको बताते चलें कि सिकंदरा सीट से बीजेपी विधायक स्वर्गीय मथुरा पाल का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद लोगों में चर्चा है कि सिंकदरा विधानसभा सीट से सीएम योगी चुनाव लड़ सकते हैं।

इस निश्चित समय तक लडना होगा चुनाव
योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य , डॉ दिनेश शर्मा, स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत मोहसिन रजा इन पांचो को चुनाव लडऩा है।